शाहिद ने बेबो को भैंस कहा?
क्या शहिद कपूर और करीना कपूर के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि शाहिद ने बेबो की तुलना भैंस से कर दी। जा हां जी न्यूज़ के एक सेलिब्रिटि शो "कहिए जनाब" में शाहिद से जब यह पूछा गया कि वह अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड करीना के साथ काम करने को तैयार हैं तो शाहिद ने तपाक से जवाद देते हुए कहा कि उन्हें करीना के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है।
साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि अगर उनके डायरेक्टर कहें तो वह गाय, भैंस के साथ भी काम करने को तैयार हैं। वाह शाहिद इसे कहते हैं प्रोफेश्नलिज्म। वैसे ये शाहिद के दिल का गुबार भी हो सकता है क्योंकि पिछले दिनों बेबो रानी ने शाहिद और प्रियंका के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रियंका शाहिद को छोड़ देगी (जो सच साबित हुई) यह बात शाहिद को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।
वैसे भी खुद शाहिद ने सैफ और बेबो के रिश्ते पर कभी कोई कमेंट नहीं किया है तो वह करीना से भी यही उम्मीद करेंगे कि वह उनके मामले में दखल न दें। शाहिद और करीना फिलहाल सतीश कौशिक की फिल्म मिलेंगे-मिलेंगे की डबिंग साथ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











