..................... Differences between Neil Nitin and Ranbir Kapoor | नील नितिन और रणबीर में ठनी - Hindi Filmibeat

नील नितिन और रणबीर में ठनी

By Staff

वैसे नितिन मुकेश के सुपुत्र नील नितिन मुकेश यानी अपने जॉनी भाई काफी खुशमिजाज़ और हंसमुख किस्म के इंसान हैं मगर पिछले दिनों एक फंक्शन में जितने उत्साह से उन्होंने प्रवेश लिया था उतने ही उत्साह से उस फंक्शन को छोडकर चल दिए.

फर्क सिर्फ इतना था कि आते वक़्त उनका उत्साह सकारात्मक था और जाते वक़्त उनका उत्साह नकारात्मक के साथ गुस्से से भरा हुआ था. दरअसल बीते ज़माने में राज कपूर की आवाज़ कहलाने वाले मुकेश के पौत्र नील नाराज़ हैं राज कपूर के पौत्र रणबीर से. कैसे ? वह भी हम आपको बताते हैं...

हुआ यूं कि स्टार गोल्ड द्वारा आयोजित एवार्ड फंक्शन 'सबसे फेवरिट कौन" में नील को उम्मीद थी कि जिस तरह उनके फिल्म को दर्शकों ने अच्छा प्रतिसाद दिया है ठीक उसी तरह उन्हें सबसे फेवरिट कौन के तहत चुनते हुए 'बेस्ट डेब्यू एक्टर" का एवार्ड अवश्य मिलेगा...

मगर उनकी उम्मीदों पर उस वक़्त तुषारापात हो गया जब उनकी बजाय संजय लीला भंसाली के 'सांवरिया" अर्थात रणबीर कपूर के नाम इस पुरस्कार की घोषणा की गई. इस घोषणा से आहत नील नितिन मुकेश ने आव देखा न ताव बल्कि सीधे बाहर निकल गए. यही नहीं उन्होंने मीडिया से भी कोई बात नहीं की और वह भी इस बात की चिंता किए बगैर कि मीडिया पर इसका क्या प्रभाव पडेगा.

खैर... हम तो नील भैया को यही कहना चाहेंगे कि शायद वह यह नहीं जानते कि 'फिल्म भले ही उनकी हिट हुई हो मगर दर्शक 'जॉनी" से अधिक 'सांवरिया" को पसंद करते हैं, फिर वह चाहे लडकियां हों, प्रौढ़ हो या फिर बुज़ुर्ग हों...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X