OMg! 'सुल्तान' में सलमान के साथ थे उनके ब्लॉकबस्टर 'साथी'.. क्या आपने देखा!
सलमान खान की फिल्म सुल्तान तो आपने देख ही ली होगी। कुछ फैंस ने तो दो- दो बार जाकर फिल्म देखी होगी.. कभी अकेले, कभी दोस्तों के साथ । लेकिन क्या आपने ध्यान दिया कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक खास स्पेशल एपीयरेंस भी था.. बजरंगी भाईजान फेम निर्देशक कबीर खान का।

जी हां, हमें पता है कई लोग यह पढ़कर हैरान रह जाएंगे। क्योंकि काफी लोगों ने उस सीन पर ध्यान दिया होगा। फिल्म में एक सीन है, जब सुल्तान ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर वापस आता है। वहां सुल्तान अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते दिखते हैं, जो कि एक विज्ञापन की शूटिंग होती है।
#दो टूक: सलमान खान '13 साल पहले की घटना' पर ही फंसे हुए हैं!
बता दें, उस सीन में जो डाइरेक्टर वह विज्ञापन की शूटिंग करते दिख रहे हैं.. वो और कोई नहीं बल्कि कबीर खान हैं। जी हां, कुछ ही सेकेंड के लिए, लेकिन कबीर खान सुल्तान का हिस्सा बने दिखे हैं।
''मैंने सलमान खान से भीख मांगी कि मेरी फिल्म कर ले....''
कोई शक नहीं कि सलमान फैंस यह जानकर काफी उत्साहित होंगे। गौरतलब है कि सुल्तान के बाद सलमान खान की अगली फिल्म कबीर खान के साथ ही आने वाली है। साल 2017 की ईद पर रिलीज होगी कबीर खान की 'ट्यूबलाइट'.. जहां सलमान मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications