..................... Did Tiger Shroff and Disha Patani break up officially but continue the friendship? - Hindi Filmibeat

Breaking Buzz: टाईगर श्रॉफ और दिशा पटानी का ब्रेकअप, फैन्स का टूटा दिल

By Staff

टाईगर श्रॉफ और दिशा पटानी फैन्स के लिए बुरी खबर ये है कि गपशप गली की मानें तो दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर फुल स्टॉप लगा दिया है। दोनों के एक करीबी सूत्र का कहना है कि दोनों ने अपने रोमांस पर पूर्ण विराम लगा दिया है। हालांकि टाईगर और दिशा दोनों ने ही तय किया है कि वो अपनी दोस्ती हमेशा निभाएंगे।

जहां तक रही कोई आधिकारिक घोषणा की बात तो इस खबर में कुछ भी आधिकारिक होने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि टाईगर और दिशा ने कभी माना ही नहीं था कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों के ब्रेकअप की खबर पक्की है।

गौरतलब है कि इस ब्रेकअप का कारण भले ही आदित्य ठाकरे को बताया जा रहा है लेकिन टाईगर और दिशा के बीच ऐसी कोई अनबन नहीं है। ना ही दिशा और आदित्य के बीच ऐसा कुछ भी है। दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं। टाईगर और दिशा काफी समय से अपने रिलेशनशिप पर काम करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों ही असफल हो गए।

इसलिए दोनों ने तय किया कि इस रिश्ते को बिना किसी मुकाम इसी मोड़ पर छोड़ देना बेहतर है। चूंकि दोनों के दोस्तों का ग्रुप कॉमन है इसलिए दोनों एक दूसरे से दोस्ती निभाते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X