कहानी 1, किस्से 2 : डायरेक्टर ने सुपरस्टार को किया OUT या फिर खुद छोड़ी फिल्म
सारा अली खान की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी बवाल हो चुका है। पहला तो ये कि फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा किसी भी बात पर सहमति नहीं बना पा रहे हैं।
अभिषेक चाहते थे कि फिल्म शाहरूख की ज़ीरो से क्लैश हो और प्रेरणा ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती थीं। इसके बाद अभिषेक फिल्म के कुछ दृश्यों से सहमत नहीं थे।

वो चाहते थे कि सुशांत एक साथ अपनी आगे की डेट्स दे दें। सुशांत नहीं माने और चंबल पहुंच गए अपनी अगली फिल्म सोन चिरैया की शूटिंग करने।
ये बात अभिषेक कपूर को नागवार गुज़री और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए विक्की कौशल को अप्रोच किया। जी हां, वो सुशांत को बिना बताए फिल्म से उन्हें रिप्लेस कर रहे थे।
हालांकि प्रेरणा इस बात के लिए फिर राज़ी नहीं हुई और अब क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने अभिषेक कपूर को कोर्ट में घसीट दिया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक इस तरह की चर्चा में आए हों।
रॉक ऑन के बाद रॉक ऑन 2 से पहले भी उनकी फरहान अख्तर के साथ काफी अनबन हुई और फरहान ने उनपर केस कर दिया। वहीं, फितूर की शूटिंग के दौरान, रेखा से पूरी शूटिंग करवाने के बाद अभिषेक ने उन्हें तबू से रिप्लेस कर दिया।
देखना है कि केदारनाथ कब तक लटकती है और सारा के डेब्यू का क्या होता है। बात की जाए सुशांत की तो वो अगले सुपरस्टार हैं कारण हम आपको बता देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications

