..................... Did Sonam Kapoor hide her baby bump in these pictures from her sister in law's godbharai | क्या भाभी की गोदभराई पर सोनम कपूर ने फिर छिपाया अपना बेबी बंप? - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर को भाभी की गोदभराई की इन तस्वीरों में फिर से मिली प्रेगनेंसी की बधाई, वायरल हो रही तस्वीरें

सोनम कपूर जब से भारत लौटी हैं केवल उनके प्रेगनेंसी की खबरें उड़ रही हैं। बहन रिया कपूर की शादी की तस्वीरों पर भी फैन्स ने यही कमेंट किया और अब उनकी भाभी की गोदभराई के फंक्शन से सोनम कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जहां फैन्स उन्हें प्रेगनेंट होने की बधाई दे रहे हैं। हालांकि, किसी भी तस्वीर में सोनम को देखकर यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल है।

वहीं सोनम ने हर तस्वीर को शेयर भी कुछ यूं किया है कि उनकी प्रेगनेंसी के कयास बंद हो जाए लेकिन फिर भी फैन्स मानने को तैयार नहीं है और वो बस सोनम कपूर से खुशखबरी सुनने को बेताब हैं।

did-sonam-kapoor-hide-her-baby-bump-in-these-pictures-from-her-sister-in-law-s-godbharai

सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह और भाभी अंतरा मोतीवाला, जल्दी ही माता - पिता बनने वाले हैं। और चूंकि हाल ही में रिया कपूर की शादी के लिए पूरा परिवार इकट्ठा हुआ तो सबने मिलकर अंतरा मोतीवाला की गोदभराई का फंक्शन भी इंजॉय किया। सोनम ने खुद इस फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर कीं।

मिल रही हैं प्रेगनेंसी की बधाईयां

मिल रही हैं प्रेगनेंसी की बधाईयां

दिक्कत बस इतनी है कि फैन्स को लगता है कि सोनम कपूर ने इस तस्वीर में इसलिए ही खुद को दुपट्टे से ढंका है जिससे कि उनकी प्रेगनेंसी की खबर बाहर ना आए। इतना ही नहीं नहीं, फैन्स तो सोनम की इन तस्वीरों पर उन्हें प्रेगनेंसी की बधाई भी दे रहे हैं।

रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी

रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी

गौरतलब है कि रिया कपूर की शादी की तस्वीरों में ही फैन्स ने सोनम को प्रेगनेंट बताया। जिसके बाद सोनम कपूर, रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी पर कैमरों के सामने ही नहीं आई। पार्टी से सोनम की ये तस्वीर भी वायरल हुई जहां फैन्स ने एक बार फिर से उनके प्रेगनेंसी की चर्चा की।

नहीं चाहती हैं खबर में रहना

नहीं चाहती हैं खबर में रहना

अब दिक्कत ये है कि सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी को ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं बनाना चाह रही हैं लेकिन फैन्स उनकी हर तस्वीर पर लगातार उन्हें प्रेगनेंट बता रहे हैं। वहीं सोनम भी बार बार हर एंगल से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। पर फैन्स हर तस्वीर में उनकी प्रेगनेंसी नज़रअंदाज़ करने को तैयार नहीं हैं।

सोनम ने किया था खबरों का खंडन

सोनम ने किया था खबरों का खंडन

भारत लौटने पर सोनम कपूर ढीले ढाले कपड़ों में दिखाई दी थीं। इस पर भी फैन्स ने कयास लगा लिया था कि सोनम कपूर ज़रूर प्रेगनेंट हैं। प्रेगनेंसी की खबरें उड़ने के बाद सोनम ने अपने पीरियड के पहले दिन अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था पीरियड के पहले दिन आराम करने के लिए अपनी अदरक वाली चाय पी रही हूं।

हर साल उड़ जाती हैं अफवाहें

हर साल उड़ जाती हैं अफवाहें

गौरतलब है कि सोनम कपूर प्रेगनेंट हैं, ये अफवाह हर साल उड़ जाती हैं। कभी उनके कपड़ों के कारण तो कभी कैमरों से दूर रहने के कारण। और कई बार सोनम कपूर और आनंद आहूजा इन खबरों का खंडन कर चुके हैं। कोरोना काल में सोनम कपूर लंदन चली गई थीं और एक साल से लंदन में ही थीं। ऐसे में सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की अफवाहें एक बार फिर उड़ गई थीं। जब भी सोनम और आनंद अपनी तस्वीरें शेयर करते सोशल मीडिया पर फैन्स केवल यही सवाल पूछते दिखाई देते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X