Oops..शादी की आ रही थीं खबरें और इस सुपरस्टार एक्ट्रेस का हो गया ब्रेकअप!
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के बारे में खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव से ब्रेकअप कर चुकी हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के बारे में काफी समय से खबरें आ रहीं थी कि वो और बंटी सचदेव शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि ये अफवाह थी। लेकिन फिलहाल कुछ एंटरटेनमेंट पोर्टल की माने तो बंटी सचदेव और सोनाक्षी सिन्हा दोनों ब्रेकअप कर चुके हैं।
[पद्मावती की रिलीज डेट को लेकर कोई Confusion नहीं...]
खबरों की माने तो पिछले दिनों बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सक्सेस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा ने माना कि वो अब सिंगल हैं। हालांकि अगले ही दिन उन्हें एक रेस्टॉरेंट से बाहर निकलते देखा गया। हालांकि दोनों ने मीडिया से बचने की बहुत कोशिश की लेकिन फिर भी बच नहीं पाए।

पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा बंटी सचदेव की बहन सीमा खान (सोहेल खान की पत्नी) की बर्थडे पार्टी में भी नजर आईं। इसके साथ वो बटी सचदेव की मां की 60वें बर्थडे पार्टी में भी थीं। दोनों ने न्यू ईयर भी साथ में दुबई में साथ से सेलिब्रेट किया था लेकिन फिर भी सोनाक्षी सिन्हा सिंगल स्टेटस मेंनटेन करती हैं।
कहा जा रहा है कि बंटी सचदेव शत्रुघ्न सिन्हा की पसंद नहीं है और ना सोनाक्षी सिन्हा की मम्मी को। बहरहाल सोनाक्षी सिन्हा की नूर फिल्म आने वाली है जिसके प्रमोशन में वो जोर शोर से लगी हुई हैं। अब सवाल ये उठता है कि कहीं उन्होंंने अपने पर्सनल स्पेस के लिए तो ऐसा नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications