मौत की रात सिद्धार्थ शुक्ला की हुई थी कथित गर्लफ्रेंड से लड़ाई? कार के टूटे हुए शीशे- पुलिस ने जब्त की गाड़ी!

टीवी के सुपरस्टार और बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सिंतबर को अचानक निधन हो गया। इस शॉकिंग खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है जिसमें किसी भी प्रकार की अंदरुनी चोट के कोई निशान डॉक्टरों की टीम को नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ तरह तरह की बातें सोशल मीडिया पर भी तैर रही हैं।

वहीं अब Peeping Moon की रिपोर्ट की मानें तो मुंबई पुलिस को सिद्धार्थ शुक्ला की कार का शीशा टूटा हुआ मिला है। जिसके बाद पुलिस ने एक्टर की कार को जब्त कर लिया है और इस एंगल की तहकीकात शुरू कर दी है। सिद्धार्थ शुक्ला के पड़ोसियों नेबताया कि सिद्धार्थ शुक्ला की गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ था। हालांकि अभी तक इस तथ्य के बारे में पुष्टि नहीं हुई है।

Siddharth Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला के ओशिवारा बिल्डिंग में दो फ्लैट हैं। पड़ोसियों का कहना है कि आखिरी रात को जब सिद्धार्थ वापस लौटे थे तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था।रियूमर तो ये भी हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला की अपनी कथित गर्लफ्रेंड से लड़ाई हुई थी। सिद्धार्थ रात को घर आने के बाद सो गए और रात को उन्हें बैचेनी हुई। इसी रात सोए हुए सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई।

बता दें सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। तीनों मुंबई के फ्लैट में रहते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के पिता का निधन एक्टर के मॉडलिंग दिनों में ही हो गया था। सिद्धार्थ ने अपने परिवार और करियर दोनों को संभाला। बिग बॉस के विनर रहे सिद्धार्थ का करियर लगातार बढ़िया चल रहा था और अचानक उनकी मौत ने सब खत्म कर दिया।

कैसे हुई सिद्धार्थ शुक्ला की मौत

कैसे हुई सिद्धार्थ शुक्ला की मौत

गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला ने अंतिम सांसे ली। रात में दवा खाने के बाद सिद्धार्थ सो गए और सुबह नहीं उठे। परिवार वाले सिद्धार्थ को बेहोश समझ डर गए और तुरंत हॉस्पिटल भागे। सिद्धार्थ शुक्ला को मुंबई के कूपर हॉस्पिटल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई।

सिद्धार्थ शुक्ला एकदम फिट थे लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ

सिद्धार्थ शुक्ला एकदम फिट थे लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ

सभी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से हैरान रह गए हैं। करण कुंद्रा ने तो पोस्ट में बताया कि मौत वाली रात ही उनकी फोन पर सिद्धार्थ से उनकी बात हुई थी और वह एकदम ठीक लग रहे थे। डॉक्टरों और जानकारों का कहना है कि आजकल के युवा फिटनेस के चलते अंदरुनी सेहत का ख्याल नहीं रखते और ऐसे में हार्ट अटैक जैसी बड़ी परेशानी होती है।

शहनाज गिल की हालत नहीं ठीक

शहनाज गिल की हालत नहीं ठीक

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों बेहद करीबी रहे हैं। बिग बॉस 13 में दोनों की मुलाकात हुई दोनों की खट्टी मिट्ठी नोकझोंक और सिडनाज की जोड़ी को फैंस जमकर पसंद करते। शहनाज के पिता ने बताया सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से शहनाज सदमे में हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल में, आज होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल में, आज होगा अंतिम संस्कार

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का फिलहाल पार्थिव शरीर मुंबई के कूपर अस्पताल में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X