एक तो सलमान का खराब दिमाग...ऊपर से ईद...फिर सलमान की गंदी फिल्म....REJECT
Recommended Video

हाल ही में खबर थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान खान की रेस 3 रिजेक्ट कर दी है। लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान खान की रेस 3 क्यों रिजेक्ट की है, ये सवाल ज़्यादा दिलचस्प है। क्योंकि इसके जवाब में कोई छोटा सा कारण नहीं है बल्कि कारणों की पूरी लिस्ट है।
लेकिन फिलहाल सबसे बड़ा और साफ कारण दिख रहा है सलमान खान और करण जौहर का झगड़ा। और अगर वाकई सिद्धार्थ ने इस कारण फिल्म रिजेक्ट की है तो ज़ाहिर सी बात है कि सलमान और करण को लेकर बॉलीवुड दो टीम में बंट चुका है।

और यही कारण है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म करने से मना कर दिया है क्योंकि सिद्धार्थ टीम करण जौहर हैं। वहीं उन्हें फिल्म में डेज़ी शाह के होने से भी दिक्कत थी।
इतना ही नहीं, सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ को फिल्म की स्क्रिप्ट भी नहीं पसंद आई। वैसे सलमान की फिल्म में सिद्धार्थ स्क्रिप्ट क्यों ढूंढ रहे थे पता नहीं।
बहरहाल, फिल्म में जो भी फाइनल होगा, वो सलमान और जैकलीन के लव ट्राएंगल का तीसरा एंगल होगा। दिलचस्प ये है कि सलमान खान का लव ट्राएंगल कभी भी हिट नहीं रहा है। सिवाय कुछ बार के। यकीन ना हो तो एक बार उनका स्कोर कार्ड देख लीजिए।


Click it and Unblock the Notifications












