तगड़ा Rumor: रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद इस एक्टर की टूटी शादी?
[गपशप] सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा और एक्टर पुलकित सम्राट का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है और इस बात की पुष्टि खुद श्वेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दी है। लेकिन इसके बाद से एक अफवाह बॉलीवुड के हर अखबार में हैं।
[ALSO READ: एक बार धोखा दिया और पकड़ा गया - सलमान!]
इस अफवाह के मुताबिक एक एक्टर, जिनका रिश्ता हाल ही में टूटा है, उन्हें उनकी पत्नी ने उनकी को स्टार के साथ उनकी वैनिटी में काफी करीब पाया। ये एक्टर पहाड़ की वादियों में शूट कर रहे हैं। अब सबका ध्यान केवल पुलिकत सम्राट और उनकी को स्टार यामी गौतम पर गया। दोनों साथ में पहाड़ों पर सनम रे की शूटिंग भी कर रहे हैं।
[ALSO READ सलमान, सैफ, आमिर सबके रिश्ते थे 'नाजायज़'! ]
पुलकित की पत्नी श्वेता ने मीडिया में खुलासा किया कि वो और पुलकित अलग हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मेरे पति का मानना है कि वो अपने परिवार की वजह से मुझे छोड़ रहे हैं। उनके और यामी गौतम के बीच कुछ है या नहीं ये आप उन दोनों से पूछिए। मैं बस तलाक का वो कारण बता रही हूं जो मेरे पति ने मुझे बताया।


Click it and Unblock the Notifications