वरूण और अक्षय, मैं तुमसे बहुत ज़्यादा प्यार करता हूं - शाहरूख ने बस इतना बोला और सब लोटपोट हो गए
शाहरूख खान ने लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड होस्ट किया और इस दौरान, ऐश्वर्या राय को टाइमलेस ब्यूटी का खिताब मिला। इस अवार्ड को लेने ऐश्वर्या राय स्टेज पर आईं और उन्होंने अपनी थैंक यू स्पीच देना शुरू किया जो कि इतनी बोरिंग थी कि शाहरूख को स्टेज पर आकर माहौल हल्का करना पड़ा। हालांकि ऐसा करने के लिए उन्होंने चुटकुले के तौर पर ऐश्वर्या राय का ही इस्तेमाल किया।
हुआ यूं कि ऐश्वर्या राय ने अवार्ड लेते ही वहां मौजूद हर हीरोइन का नाम लेने की कोशिश की। वो हर एक को धन्यवाद करने लगीं, काजोल, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर रेखा सब को एक एक कर ऐश्वर्या राय धन्यवाद दे रही थीं और कहने लगी कि ऐसे लोगों की मौजूदगी में अवार्ड लेना सम्मान की बात है।

तब तक शाहरूख स्टेज पर आए और कहने लगे कि कितना प्यार है बॉलीवुड में हीरोइनों के बीच। तुमसे सबक लेकर मैं भी आज कुछ कहना चाहता हूं। फिर शाहरूख ऑडियंस में बैठे अक्षय कुमार और वरूण धवन को ढूंढते हुए कहने लगे कि तुम दोनों जहां भी हो, मैं तुमसे बहुत बहुच प्यार करता हूं।
वैसे ये तो हुआ, सामने का ब्रोमांस लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनका ब्रोमांस परदे पर देखने में काफी मज़ा आएगा -


Click it and Unblock the Notifications