शाहरूख खान की गलती से लीक हो गई सलमान की अगली फिल्म की DETAILS?
शाहरूख खान और सलमान खान के बीच सब कुछ शानदार चल रहा है ये तो आपको पता ही होगा। लेकिन दोनों को एक दूसरे के बारे में कुछ ज़्यादा ही पता है। अब कहते हैं ना कि ज़्यादा ज्ञान भी हानिकारक होता है। शाहरूख के साथ भी यही हो गया।
उनके मुंह से बातों ही बातों में सलमान खान की अगली फिल्म की डीटेल्स लीक हो गईं और एक और झूठ पकड़ा गया। हालांकि ये भी हो सकता है कि ये सिर्फ दर्शकों को बेवकूफ बनाने के लिए शाहरूख और रेमो का चुटकुला हो।

दरअसल हुआ यूं कि शाहरूख पहुंचे थे रेमो के टीवी शो डांस प्लस पर। जहां केवल एबीसीडी 4 के बारे में बात हो रही थी। इम्तियाज़ अली से रहा नहीं गया और उन्होंने पूछ लिया कि कोई एबीसीडी 3 की बात क्यों नहीं कर रहा है।
ऐसे में शाहरूख ने झट से जवाब दिया कि नहीं वो तो हो गया है ना उसमें सलमान फाइनल। वही करेगा। रेमो ने भी शाहरूख की बात से हां में हां मिलाई।
और तब इम्तियाज़ को समझ आया कि हर कोई तीसरा पार्ट छोड़कर चौथे की बात क्यों कर रहा है। अब आपको याद हो तो कुछ दिनों पहले ही सलमान ने कहा था कि रेमो वाली डांस फिल्म एबीसीडी 3 नहीं है।
तो क्या, सलमान खान और रेमो एबीसीडी 3 का सरप्राइज़ यूं ही रखना चाहते हैं या फिर ये सिर्फ मज़ाक था?


Click it and Unblock the Notifications











