#Ouch: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और करीना कपूर के बीच कुछ होने वाला है!
हाल ही में शाहिद कपूर - मीरा राजपूत एक बेटी मीशा के माता पिता बने वहीं सैफ अली खान और करीना कपूर एक प्यारे से बेटे तैमूर के माता पिता बने। लेकिन अब मीरा राजपूत का ये बयान कंट्रोवर्सी खड़ी कर देगा!
बॉलीवुड में सबसे अजीब सी बातें होती है बयानबाज़ी में एक दूसरे को जवाब देने की। किसी ने किसी के बारे में कुछ कहा, फिर जिसके बारे में कहा, वो पलट कर कुछ कहेगा और ये सिलसिला चलता रह जाता है, ना जाने कब तक।
ऐसा ही एक सिलसिला शुरू हो सकता है शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के गौरवशाली इतिहास करीना कपूर के बीच। मीरा राजपूत की बातें सुनकर जब वी मेट का वो डायलॉग याद आएगा...फिर मैं बड़ी हो गई...और इस चैप्टर को As a Joke लेने लगी। पर और कोई बड़ा हुआ ही नहीं!

दरअसल, हुआ यूं कि मीरा राजपूत ने हाल ही में एक बयान दिया है। अब गलती से या पता नहीं कैसे ये बयान करीना के बयान का ठीक उल्टा है।
मीरा राजपूत ने कहा कि मैं अपने बच्चे को पूरा वक्त देना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि एक घंटा उसके साथ बिताऊँ और फिर काम पर भाग जाऊं।
[#Spotted: 'सुपरस्टार के बेटे' के साथ हाथों में हाथ डाले घूम रहीं 'खान बिटिया']
गौरतलब है कि करीना ने कहा था कि मैं प्रेगनेंसी को कोई बड़ी डील नहीं बनाना चाहती। अपनी डिलीवरी के एक हफ्ते पहले तक करीना ने काम किया है।
और अब वो वापस काम कर लौट चुके हैं। अब मीरा की बात का करीना जवाब देंगी या नहीं पता नहीं। लेकिन दोनों बहुत ही अलग तरीके की मां बनेंगी।
णिलिए बॉलीवुड के 10 कड़क मम्मी पापा से-


Click it and Unblock the Notifications