Ooo: नंबर 1 पर पहुंचा ये सुपरस्टार, इस ब्लॉकबस्टर स्टार को किया फिल्म से OUT
Recommended Video

हाल ही में शाहिद कपूर ने फवाद खान, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन को पछाड़ते हुए सबसे सेक्सी आदमी का खिताब अपने नाम किया है। और नंबर एक पर पहुंचते ही उन्होंने ऋतिक रोशन को उनकी अगली फिल्म से रिप्लेस भी कर दिया है।
खबर है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म कबड्डी में शाहिद कपूर ऋतिक रोशन को रिप्लेस कर चुके हैं। ऋतिक रोशन आजकल अपनी इज़्जत भी बचा रहे हैं और करियर भी। लेकिन ये सब करने के चक्कर में वो किसी भी स्तर तक आ चुके हैं।

खबर थी कि ऋतिक रोशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा और रॉनी स्क्रूवाला को अगली फिल्म कबड्डी का वादा कर चुके थे। लेकिन इसके बाद उन्हें यशराज फिल्म्स से टाईगर श्रॉफ के साथ एक शानदार प्रोजेक्ट का ऑफर मिला और ऋतिक ने तुरंत कबड्डी को टाटा कर दिया।
हालांकि उन्हें राकेश को कहा कि मुझे स्क्रिप्ट अच्छी नहीं लग रही है और इसमें थोड़े बदलाव होना चाहिए। राकेश ओमप्रकाश मेहरा और रॉनी स्क्रूवाला दोनों ही ऋतिक के इस बर्ताव से सकते में आ गए हैं।
कुछ दिन तक ऋतिक को मनाने की कोशिश जारी थी लेकिन अब ये तय है कि ये कबड्डी शाहिद कपूर कर रहे हैं। वैसे हाल फिलहाल में ऋतिक का कई फिल्मों में आना जाना लगा रहा -


Click it and Unblock the Notifications
