सारा अली खान ने छोड़ी विकी कौशल की 200 करोड़ी पीरियड फिल्म अश्वत्थामा, ये था कारण?
सारा अली खान हमेशा चर्चा में रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर और जब फिल्में नहीं कर रही हों तो फिर अपनी छुट्टियों को लेकर। इस बार सारा अली खान, फिल्म साईन करने के लिए नहीं बल्कि फिल्म छोड़ने के लिए चर्चा में हैं। सारा अली खान ने कोरोना काल में ही विकी कौशल के अपोज़िट फिल्म इम्मॉर्टल अश्वत्थामा की तैयारी शुरू कर दी थी।
सारा इस पीरियड फिल्म के लिए भारी ट्रेनिंग ले रही थीं और अक्सर उनके ट्रेनिंग के वीडियो दिख जाते थे। लेकिन अचानक से फिल्म के पोस्टपोन होने की और फिर फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरें आने लगीं। फिल्म को लेकर कुछ तय होता ना दिखने पर सारा अली खान ने ये फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अश्त्थामा को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे थे और इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे थे। इस फिल्म का बजट शुरू में 125 करोड़ था लेकिन धीरे धीरे, फिल्म की डिमांड को देखते ही ये बजट बढ़कर 200 करोड़ तक पहुंच गया और इतनी महंगी फिल्म, कोरोना काल में शुरू कर पाना नामुमकिन दिख रहा था। ऐसे में इसे पोस्टपोन करना पड़ा। इसके बाद फिल्म के डिब्बाबंद आने की भी खबर आने लगी। इसी वजह से सारा अली खान ने ये फिल्म छोड़ दी और अपनी डेट्स फ्री कर ली।

साईन की पहली धर्मा फिल्म
सारा अली खान के पास इस समय कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं और अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ साईन कर ली है। ये सारा अली खान की पहली धर्मा प्रोडक्शन फिल्म होगी। सारा इस फिल्म में देशभक्ति के कलेवर में रंगी नज़र आएंगी।धर्मा प्रोडक्शन्स की डिजिटल कंपनी धर्माटिक इंटरनेटनमेंट के बैनर तले बन रही ये फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर बन रही है जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक ऐसी लड़की की कहानी है जो आज़ादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाती है।

विकी कौशल के साथ रॉम कॉम
लक्ष्मण उतेकर की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में विकी कौशल और सारा अली खान एक साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म पर लगभग काम पूरा हो चुका है। ये हल्के फुल्के रोमांस के साथ एक सोशल कॉमेडी होगी। ठीक लक्ष्मण उतेकर की पहली फिल्म, कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर लुका छुपी की तरह। सारा अली खान और विकी कौशल ने इस फिल्म की शूटिंग के दो शेड्यूल पूरे किए हैं जिनमें से काफी शूटिंग इंदौर में हुई।

काम के बीच में करती हैं मस्ती
सारा अली खान को घूमना बेहद पसंद है। इसलिए आमतौर पर सारा अली खान या तो बड़ी बड़ी छुट्टियों के बीच अपना काम करती रहती हैं या फिर वो काम के दौरान ही छोटी छोटी छुट्टियां ले लेती हैं। पिछले कुछ सालों में सारा अली खान की ढेरों ट्रैवेल तस्वीरें फैन्स ने देखी हैं और पसंद भी की हैं। कभी वो दोस्तों के साथ तो कभी अपनी मां के साथ घूमने निकल जाती हैं। इनमें ज़्यादातर समुद्र या फिर धार्मिक स्थल होते हैं।

विक्रांत मैसी के साथ गैस लाईट
कुछ समय पहले ही सारा अली खान, गुजरात में विक्रांत मसीह के साथ अपनी अगली फिल्म गैसलाईट की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग शुरू होने के साथ नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया।सारा के साथ, बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने उनके को स्टार विक्रांत मैसी भी पहुंचे। दोनों समुद्र किनारे भी बाबा की आराधना में लीन दिखे।

समुंदर किनारे किया आराम
सारा अली खान गुजरात के द्वारका के पास अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने अपनी इस गुजरात ट्रिप को भी मज़ेदार बना लिया और शूटिंग के अलावा वो दो काम कर रही हैं जो उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद है।पहला, मंदिरों के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लेना और दूसरा, समुंदर किनारे आराम फरमाना। वीकेंड आते ही सारा ने एक खूबसूरत रंग बिरंगी बिकीनी में समुंदर के किनारे आराम फरमाते हुए मस्ती की।

आनंद एल राय की नखरेवाली
आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की सफलता के बाद सारा अली खान, आनंद एल राय की ही अगली फिल्म नखरेवाली पर काम करना शुरू कर चुकी हैं। इस फिल्म में सारा टाईटल रोल निभाती दिखेंगी। वहीं फिल्म में उनका साथ देंगे विकी कौशल के भाई सनी कौशल। सनी कौशल इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से सबका दिल जीत चुके हैं।

कई अफवाहों और कई फिल्में
इस बीच खबर थी कि सारा अली खान को टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट बाग़ी 4 के लिए अप्रोच किया गया है। सारा अली खान और टाईगर श्रॉफ, करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ काम करने वाले थे लेकिन इस फिल्म को सारा ने अपने डेब्यू के लिए नहीं चुना क्योंकि वो दो हीरोइन वाली फिल्म से अपने करियर की शुरूआत नहीं करना चाहती थीं। वहीं उनका नाम साजिद नाडियावाडवाला की कार्तिक आर्यन फिल्म से भी जुड़ा था लेकिन ये खबरें महज़ अफवाहें निकलीं।


Click it and Unblock the Notifications