दो सुपरस्टार किड..अफेयर की खबरें बनीं सुर्खियां..4 महीने में हुआ ब्रेकअप !
तो क्या सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर का ब्रेकअप हो गया है?
बॉलीवुड में रिश्ते बनना और टूटना एक आम बात सी हो गई है, और इसी के साथ आम बात ये सितारों के अफेयर की खबरें भी हो गई हैं। कुछ दिनों पहले से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और अर्जुन कपूर की बेटे हर्षवर्धन कपूर के लिंकअप की खबरें आ रही थीं।

इन दोनों को कई बार डिनर डेट पर भी साथ देखा गया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।खबरों की मानें तो सारा और हर्षवर्धन ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया है। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications