भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट में कार्तिक आर्यन और आलिया भट्ट की जोड़ी फाइनल? ऐसी है चर्चा
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यनारायण की कथा का हाल में ही ऐलान हुआ। जिसके लीड एक्टर कार्तिक आर्यन होंगे। कार्तिक आर्यन की नई फिल्मों को लेकर आजकल कई अपडेट सामने आ रहे हैं। जब से कार्तिक आर्यन करण जौहर की दोस्ताना 2 से बाहर हुए हैं तब से वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खासा चर्चा में हैं।
अब कार्तिक आर्यन की झोली में नई फिल्म आने की खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर नई कवायद शुरू हो गई है। दरअसल सोमवार को कार्तिक आर्यन को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

मीडिया गलियारों में तमाम अफवाहों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली एक्टर कार्तिक आर्यन को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट हीरा मंडी के लिए फाइनल करने का मन बना रहे हैं। वह कार्तिक को इस फिल्म का लीड रोल दे सकते हैं। हालांकि भंसाली या कार्तिक दोनों की ओर से हीरा मंडी प्रोजेक्ट्स पर किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
जानकारों का मानना है कि संजय लीला भंसाली ने हाल में ही आलिया भट्ट संग अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी की है और अब वह अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे।

हीरामंडी प्रोजेक्ट
माना जा रहा है कि भंसाली फैंस को हीरामंडी प्रोजेक्ट से जल्द ही सरप्राइज दे सकते हैं। हीरामंडी में अगर कार्तिक आर्यन कास्ट किए जाते हैं तो फैंस के लिए ये किसी धमाके से कम नहीं होगा।

सत्यनारायण की कथा
हाल में ही साजिद नाडियाडवाला फिल्म की ओर से बिग फिल्म सत्यनारायण की कथा फिल्म का ऐलान हुआ जिसमें कार्तिक के लीड रोल की अनांउमेंट भी हुई।

दोस्ताना 2 के बाद भी कई ऑफर
करण जौहर के साथ अनबन के बाद दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन बाहर हो गए। लेकिन अभी भी कार्तिक के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही कार्तिक की फिल्म धमाका भी रिलीज होगी।

हीरामंडी फिल्म को पूरा करेंगे भंसाली
हीरामंडी प्रोजेक्ट पिछले काफी समय से अधर में लटका हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बार भंसाली इस फिल्म पर काम करेंगे।

अफवाह- आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन की जोड़ी
हीरामंडी प्रोजेक्ट में भंसाली की पहली पसंद आलिया भट्ट बताई जाती हैं। अफवाहें हैं कि आलिया भट्ट को भंसाली हीरामंडी में ले सकते हैं। अगर ये दोनों अफवाहें सही निकली तो फैंस को कार्तिक और आलिया की जोड़ी देखने को मिल सकती है।

भंसाली की ये फिल्म भी लटकी पड़ी है
संजय लीला भंसाली ने कुछ समय पहले अपनी फिल्म इंशाअल्लाह का ऐलान किया था जिसमें सलमान खान और आलिया भट्ट नजर आने वाले थे।

सलमान खान ने छोड़ दी भंसाली की फिल्म
इंशाअल्लाह का ऑफिशियल ऐलान तक हो गया था लेकिन सलमान खान ने कुछ कारणों की वजह से इस फिल्म को छोड़ दिया। तब ये ये फिल्म अटकी पड़ी है।
इस प्रकार से संजय लीला भंसाली के पास दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, हीरा मंडी और इंशाअल्लाह। इन दोनों ही फिल्मों को भंसाली पूरा करना चाहते हैं। कोरोना के चलते काम की स्पीड भी काम है। देखना ये है कि संजय लीला भंसाली हीरामंडी फिल्म में किसे कास्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications