सलमान दूसरों की फिल्म का सीक्वल कर रहे और अपनी धमाकेदार सीक्वल REJECT
सलमान खान स्टारर बॉडीगार्ड सीक्वल के बारे में काफी समय से बातें चल रही हैं लेकिन अब सलमान खान ने ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने को कुछ ज़्यादा ही सीरियसली ले लिया है और वो रिश्तेदारी में भी गंदी फिल्म नहीं करेंगे।
इसी कारण से अभी तक दबंग 3 लटकी हुई है और अब सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने अतुल अग्निहोत्री की बॉडीगार्ड सीक्वल को भी फिलहाल के लिए रिजेक्ट कर दिया है।

सलमान अब ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने के बाद कुछ भी अलग नहीं करना चाहते और यही बॉडीगार्ड सीक्वल की स्क्रिप्ट थी। इसलिए उन्होंने अतुल को वापस फिल्म पर काम करने को कह दिया है।
अब जब तक अतुल फिल्म पर काम करेंगे तब तक सलमान खान रेस 3 और दबंग 3 पर काम कर रहे हैं। इसके बाद वो भारत नाम की एक फिल्म करने वाले हैं। ऐसे में अतुल का नंबर कब आएगा पता नहीं।
गौरतलब है कि सलमान के नाम के साथ 10 सीक्वल जुड़ चुके हैं, कुछ बन रहे हैं, कुछ प्लान में हैं और कुछ अफवाहें


Click it and Unblock the Notifications











