Ooo: तो अब सलमान खान अक्षय कुमार से सीख रहे हैं गलतियां सुधारना!

सलमान खान और अक्षय कुमार की नई दोस्ती बॉलीवुड में मिसाल बन गई है। अब ये दोस्ती सलमान खान को नई चीज़ें भी सिखा रही हैं और हो सकता है कि कुछ दिन में वो अक्षय कुमार जैसे ही बन जाएंगे।

हाल ही में बॉलीवुड के जिस दोस्ती ने सबको सबसे ज़्यादा चौंकाया वो थी सलमान खान और अक्षय कुमार की दोस्ती। हालांकि दोनों ने साथ कई फिल्में की हैं और एक दूसरे की काफी इज़्जत करते हैं पर ऐसी गाढ़ी दोस्ती उनमें कभी नहीं थी।

फिर सलमान खान ने अपनी होम प्रोडक्शन के लिए अक्षय कुमार से हाथ मिलाया और उन्हें साइन किया। बस फिर क्या धीरे धीरे, सलमान खान अक्षय कुमार से ऐसी चीज़ें सीख गए जो उन्हें गलतियां सुधारने के काम आ रही हैं।

did-salman-khan-take-an-inspirtion-from-akshay-kumar-rectify-his-mistake

दरअसल, हमने आपको ट्यूबलाइट पोस्टर में सलमान खान की सबसे बडी MISTAKE का नमूना तो दिखाया था पर उसे ठीक किया है सलमान खान ने अक्षय कुमार से सीख कर। अब भले ही सलमान खान कितना भी मम्मी के लाडले हों।

लेकिन सच तो यही था कि सलमान खान मम्मी को पहले भूल जाते थे। और अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट पोस्टर पर जब सलमान ने अरूणा भाटिया लिखा देखा तो उनकी भी ट्यूबलाइट जली और ट्यूबलाइट पोस्टर पर सलमा खान का नाम दिखा।

खैर धीरे धीरे ही सही, अगर सलमान खान अक्षय कुमार बनने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ तो अच्छा हो रहा है। वैसे तो दोनों की ही फैन फॉलोइंग शानदार है।

इस साल अक्षय 4 फिल्में देंगे और सलमान 2 फिर भी सलमान का स्कोर, अक्षय से बढ़िया रहेगा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X