Sshhh: पता है कल रात सलमान खान ने क्या किया ?
सलमान खान बोलें या ना बोलें लेकिन उनकी खास दोस्त लूलिया वंतूर की ये करवा चौथ वाली गॉसिप है बहुत मज़ेदार। हालांकि चल क्या रहा है पता नहीं।
विदेशी लड़कियां भारतीय पर्व त्योहार मनाते बहुत ही क्यूट लग जाती हैं। हिंदी बोलती हैं तो और भी क्यूट लग जाती हैं। लेकिन अब करवा चौथ मनाने लगें तो फिर कुछ गड़बड़ हैं। खासतौर से सलमान खान की खास होने पर करवा चौथ मनाने लगें तो बहुत ही ज़्यादा गड़बड़ है।
अब सलमान खान और लूलिया वंतूर के बारे में आए दिन कुछ ना कुछ लिख ही दिया जाता है। हाल ही में खबरें थीं कि उनका ब्रेकअप हो गया लेकिन फिर कल रात लूलिया ने सबको करवा चौथ विश किया।

अब उन्होंने व्रत रखा या नहीं, सलमान ने स्काईप या फेसटाइम करके ही सही, उनका व्रत तोड़ा या नहीं, किसी को नहीं पता। लेकिन वो परफेक्ट दामाद हैं ये सबको पता है!
["दारू, सिगरेट...हर बुरी चीज़ से दूर हूं...सिवाय औरतों के!" - सलमान]
हाल ही में सलमान खान ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे थे लद्दाख में। अब वहां उनके साथ लूलिया भी थीं ये तो सबको पता है।
लेकिन लूलिया के साथ बाद में आए उनके मम्मी पापा और सलमान खान ने शूटिंग के आखिरी दो दिन समय निकालकर परफेक्ट दामाद की भूमिका निभाई। और लूलिया के मम्मी पापा को वादियों में घुमाया।
अब इसे कहते हैं मेहमान नवाज़ी। वैसे अच्छी बात है कि सलमान खान खुद में इतने बदलाव ला चुके हैं। क्योंकि पहले उनके पास एक लंबी लिस्ट थी कि उनकी बीवी कैसी होनी चाहिए।
[#Gentleman: ऐश को सलमान के बारे में बात करना...अभिषेक से सीखना चाहिए!]
इतना ही नहीं, उन्होंने तो एक इंटरव्यू में पूरी लिस्ट का बखान भी किया था। उस दौरान वो ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे।लेकिन इनमें से कुछ चीज़ें तो सलमान के पास हैं ही नहीं -
सुंदर
सुंदर सुशील थोड़ी स्पेशल ढूंढेंगे...सलमान खान की लिस्ट में भी पहली चीज़ थी सुंदरता। तभी तो मिस वर्ल्ड! इसके बाद भी सलमान को पसंद आई थीं तो कैटरीना कैफ! अति सुंदर!
ईमानदारी
यानि कि सलमान को ऐसा इंसान चाहिए था जो उनसे झूठ ना बोले। अपने कोर्ट केस में सलमान कितना झूठ बोल चुके हैं वो तो छोड़िए जब सलमान ऐश को डेट कर रहे थे तब भी उनसे झूठ बोलकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की मदद करने गए थे।
वफादार
सलमान को वफादार लड़की चाहिए। तभी उन्होंने ऐश पर शक किया था। लेकिन सलमान खुद संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड बंटने के बाद रंगे हाथों पकड़े गए थे।
दिल को छुए
सलमान को सेंसिटिव लड़की चाहिए थी जिसके दिल को हर बात छू जाए। लेकिन जो ज़्यादा नाटक ना करती हो। लेकिन हाल ही में सलमान ने बड़ा ही सेंसिटिवल कमेंट दिया था औरतों और रेप को लेकर!
स्टाइल
सलमान खान को स्टाइलिश लड़कियां पसंद हैं। भले ही खुद वो एक ग्रे रंग की बींग ह्यूमन टीशर्ट पहनते हों लेकिन लड़की में स्टाइल होना चाहिए।
मस्त फिगर
लड़की का फिगर मस्त होना चाहिए। वैसे आजकल के सलमान को देख लीजिए भला। प्रेम रतन धन पायो में सोनम कपूर उनकी बांहों में नहीं आ पा रही थीं, सलमान का खुद का फिगर वैसा हो चुका है।
सेंस ऑफ ह्यूमर
लड़की को चुटकुले मारने आने चाहिए। भले ही सलमान का खुद का सेंस ऑफ ह्यूमर रेप की गई औरतों तक का ही हो!
एटीट्यूड
लड़की में अकड़ होनी चाहिए। वो तो खैर ऐश में इतनी है कि आज तक वो सलमान खान का नाम नहीं लेती।
दिमाग से तेज़
लड़की दिमाग से तेज़ होनी चाहिए यानि कि इंटेलीजेंट। हालांकि सलमान खान का दिमाग कितनी तेज़ है वो तो सबने देखा है, कई बार!
दे डाली थी धमकी
MUST READ #Scandal: "सलमान ने लड़की से कहा तुम्हारा घर जानता हूं...इंटरव्यू छपा तो..."


Click it and Unblock the Notifications











