सलमान खान की ईद 2020 प्रभुदेवा फिल्म पर पहला ग्रहण - प्रियंका चोपड़ा हुईं फिल्म से बाहर

सलमान खान ईद 2020 पर प्रभुदेवा के साथ एक कोरियन रीमेक में नज़र आने वाले हैं ये तो अब तय हो चुका है। लेकिन खबर ये भी थी कि प्रभुदेवा जी जान से सलमान खान के साथ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बनाने की कोशिश कर रहे थे। फिल्म के लिए एक फ्रेश पेयर चाहिए था और इसके लिए प्रियंका से अच्छा कोई नाम नहीं था।

प्रियंका का नाम खासतौर से इसलिए सामने आया क्योंकि इस वक्त, द स्काई इज़ पिंक के बाद प्रियंका के पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। वहीं इस समय सारी ए लिस्ट हीरोइनें कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

did-salman-khan-reject-priyanka-chopra-again-for-eid-2020-film

लेकिन जैसे ही फिल्म के लिए प्रियंका का नाम सामने आया, सलमान का सपाट और सीधा जवाब था - ना। गौरतलब है कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से काफी नाराज़ थे क्योंकि प्रियंका ने भारत की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म छोड़ दी थी।

हालांकि सबको लगा कि जब सलमान ने यही काम, संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह के साथ किया है तो अब उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दिलचस्प ये है कि जब प्रियंका ने सलमान की फिल्म रिजेक्ट की थी तो सलमान ने उनकी बेइज़्जती में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X