Ooo: पहली बार सलमान ने किसी से की है REQUEST...प्लीज़ मेरी फिल्म कर लो!
सलमान खान और अली अब्बास ज़फर अपने 300 करोड़ की तिकड़ी पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे अतुल अग्निहोत्री और फिल्म का नाम है भारत। फिल्म एक कोरियन फिल्म - ओड टू माय फादर का रीमेक है।
अब गपशप गली में उड़ती उड़ती खबर है कि सलमान ने ट्यूबलाइट के बाद ही अतुल का अगला प्रोजेक्ट करने का वादा किया था। पहले ये राजकुमार संतोषी के साथ कोई फिल्म थी। लेकिन फिर दोनों में कुछ भेदभाव हुआ और संतोषी ने फिल्म छोड़ दी।

अतुल के पास सलमान की डेट्स थी और उन्होंने इस फिल्म का प्रस्ताव रखा। लेकिन सलमान ने खुद अली को इसे डायरेक्ट करने के लिए कहा। इतना ही नहीं, सलमान ने अली को भरोसा दिलाया कि ये फिल्म उन्हें ही डायरेक्ट करनी चाहिए।
एक बात तो तय है कि सलमान और अली परफेक्ट जोड़ी बन गए है। सलमान को पता है कि अली क्या कर सकते हैं और अली को पता है कि सलमान से क्या क्या करवाया जा सकता है।
ससे पहले, जब दोनों सुलतान में काम कर रहे थे तो सलमान ने कहा था कि अली पागल आदमी है। उसको आज 80 किलो का सुलतान चाहिए और एक हफ्ते बाद 120 किलो का। उसको नहीं पता कि ये सब किया कैसे जाता है।


Click it and Unblock the Notifications