Ooo: सलमान या तो इज़्जत बचाते या ऐश्वर्या राय को...GUESS करो क्या चुना?
जब से सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बॉक्स ऑफिस क्लैश की बात सामने आई थी, तब से फैन्स को ईद के इस महाक्लैश का इंतज़ार था। इसके बाद, पुरानी बातें भी लिखी जाने लगीं। लेकिन इससे पहले कि गड़े मुरदे वापस उखाड़े जाते, सलमान ने दिमाग लगा लिया।
और अब अगर सूत्रों की मानें तो रेस 3 और फन्ने खान, ईद पर क्लैश नहीं करेगी। सलमान के दिमाग ने बाज़ी लगाई फन्ने खान के हीरो, अनिल कपूर पर जिन्होंने रेस 3 की कास्ट को हाल ही में जॉइन किया है।

अब ज़ाहिर सी बात है कि रेस 3 में अनिल कपूर भी शामिल होंगे तो रेस 3 और अनिल कपूर - ऐश्वर्या राय स्टारर फन्ने खान के ईद पर क्लैश होने की संभावना काफी कम है।
फन्ने खान की कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपनी बेटी को सिंगर बनाना चाहता है। पिता की भूमिका में हैं अनिल कपूर। फिल्म में ऐश्वर्या राय बनी हैं एक सिंगर और राजकुमार राव बने हैं उनके बॉयफ्रेंड।
फिल्म का पहला लुक, फिल्म के सेट से ही लीक हुआ है। अब देखना है कि फन्ने खान से ऐश्वर्या राय अपने पुराने वाले बॉक्स ऑफिस दिन वापस ला पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
