Ooo: ऐसे मांगी जाती है सलमान से माफी...सबके सामने हाथ जोड़कर
सलमान खान और अरिजित की लड़ाई तो सबको याद ही होगी। लेकिन अब अरिजित ने सलमान से बिल्कुल अलग अंदाज़ में माफी मांगी और सलमान खान ने उन्हें माफ भी कर दिया है।
सलमान खान से एक बार किसी का पंगा हो गया तो फिर वो जल्दी माफी देने वालों में से नहीं है। और सलमान खान की माफी के लिए बेचारे अरिजित सिंह कब से परेशान है। फोन, मेसेज, स्टेटस अपडेट सब करके देख लिया लेकिन सलमान की माफी नहीं मिली।
इसके बाद हाल ही में अरिजित सिंह को स्टारडस्ट अवार्ड्स में चन्ना मेरेया के लिए बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला। और वो स्टेज पर जाते ही आगे की सीट पर बैठे सलमान खान के सामने थोड़ा सा झुक गए।

इसके बाद सलमान खान ने भी थोड़ा बड़प्पन दिखाया और हंसते हुए सर हिला दिया। वैसे सलमान खान किसी को माफ कर दें, ये काफी बड़ी बात है तो कम से कम अरिजित सिंह चैन की सांस ले सकते हैं।
ये पूरा मुद्दा था बड़ा छोटा सा। बहुत पहले एक अवार्ड शो में अरिजित सिंह स्टेज पर अवार्ड लेने आए और सलमान ने उनके पहनावे और स्टेज पर देर से आने के लिए टोक दिया। अरिजित ने भी हंसते हुए जवाब दे दिया कि सो गया था।
[सलमान के साथ अभी फिल्म नहीं...तो कभी नहीं!]
बस सबको लगा बात आई गई हो गई पर सलमान को याद रह गई। सुलतान के लिए अरिजित ने जब जग घुमेया गाया तो सलमान ने गाना कटवा दिया। इसके बाद अरिजित ने पूरी दुनिया के सामने फेसबुक पर ये बात लिख दी।
बात बढ़ गई। लेकिन अब शायद सब ठीक है। वैसे जानिए अब तक किस किस को नहीं मिली सलमान की माफी -


Click it and Unblock the Notifications