Ooo: दंगल बॉक्स ऑफिस पूछते ही TUBELIGHT बन गए सलमान

सलमान खान ने हाल ही में ट्यूबलाइट के बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए कहा कि किसी की भी फिल्म हो मुझे लगता है कि अगर नुकसान नहीं हुआ तो फिल्म बच गई।

सलमान खान को पता है कि कब फोकस खुद पर रखना है और कब किसी और पर। हाल ही में ट्यूबलाइट प्रमोशन के दौरान सलमान से बाहुबली और दंगल के बॉक्स ऑफिस के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब ये था।

लेकिन अब एक और इवेंट में सलमान से यही सवाल पूछा गया लेकिन इस बार सवाल केवल आमिर की बॉक्स ऑफिस सफलता पर था और सलमान ट्यूबलाइट बन गए। बातों को गोल गोल घुमाने लगे।

did-salman-khan-avoid-speak-about-dangal-s-box-office-collection

सलमान का कहना था कि मैं हर उस फिल्म के लिए खुश हूं जो घाटा नहीं कमाती है। अगर दर्शक फिल्म देखकर खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। अब बताइए भला सलमान से सीधा सा सवाल पूछा गया लेकिन उन्होंने जलेबी तल दी।

बहरहाल, सलमान खान का ट्यूबलाइट प्लान तो हम आपको बता ही चुके हैं। सलमान खान ट्यूबलाइट के प्रमोशन को इस तरह प्लान कर रहे हैं कि उनका टार्गेट पूरा हो जाए। माना जा रहा है कि इस बार उन्हें किसी भी तरह फिल्म से 400 करोड़ की कमाई करनी ही है।

और अब सलमान ने समझ लिया है कि अगर ये टार्गेट पूरा करना है तो आमिर खान बनना ही प़ड़ेगा। इसके लिए सलमान खान फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। दरअसल ट्यूबलाइट के लिए सलमान खान वो गलतियां नहीं दोहराना चाहते जो सुलतान में हुईं।

वैसे जानिए दोनों की बॉक्स ऑफिस टक्कर का हाल -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X