सलमान खान और शाहरुख खान के 'पठान' सीन में आई अड़चन, दुबई शेड्यूल स्थगित- ये है बड़ा कारण!
सलमान खान और शाहरुख खान एक बार फिर सालों के बाद पठान में एक साथ नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की लंबे ब्रेक के बाद अब पठान फिल्म रिलीज होनी है जिसकी इन दिनों शूटिंग जारी है। इस बिग बजट पठान फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। कई दिन से खबरें आ रही हैं सलमान खान और शाहरुख खान दुबई में फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं, लेकिन अब इस प्लान में बदलाव की खबरें सामने आई हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो, सूत्रों का कहना है कि सिद्धार्थ आनंद जो कि पठान को निर्देशित कर रहे हैं उन्होंने अपने प्लान में कुछ बदलाव करेंगे। वह अब विचार कर रहे हैं कि शाहरुख खान और सलमान खान कुछ सीन मुंबई में शूट करें।

ऐसा इसीलिए वह सोच रहे हैं ताकि ट्रेवलिंग न करनी हो। इन दिनों एक बार फिर कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में कोविड के चलते फिर से सख्ती और कहीं कहीं पर लॉकडाउन जारी है। साथ ही 14 दिनों का क्वारंटाइन भी अनिवार्य है।


Click it and Unblock the Notifications