#Ouch: धरा रह गया सलमान का स्टारडम और फैन्स का फैसला!
थोड़े दिन पहले ही सलमान खान ने फैसला किया था कि अब टाईगर ज़िंदा है की कोई भी शूटिंग वाली तस्वीर बाहर नहीं जाएगी। और फैन्स ने भी इस फैसले को मान लिया था लेकिन नई तस्वीर आ गई है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाईगर ज़िंदा है को लेकर हाल ही में कुछ कडे फैसले किए गए। दरअसल, जो कुछ भी शूट होता था वो लीक पहले हो जाता था। ऐसे में सलमान ने सेट पर सिक्योरिटी बढ़वाई और फैन्स ने उनका साथ देने का फैसला किया।
ये तय हुआ कि टाईगर ज़िंदा है कि कोई भी तस्वीर अब किसी को देखने नहीं मिलेगी। लेकिन सलमान का स्टारडम और फैन्स का फैसला दोनों ही धरा रह गया। क्योंकि सेट से एक नई तस्वीर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में एक होटल जैसी जगह का फोटो है और डीटेल दी गई है कि सलमान और कैटरीना यहीं पर अपना रोमांटिक सीन शूट कर रहे हैं।
अब ये खबर कितनी सच है कितनी झूठ, ये जानने के लिए तो फिल्म का ही इंतज़ार करना पड़ेगा। और इंतज़ार भी काफी लंबा होगा क्योंकि फिल्म इस साल की आखिरी सीक्वल होगी और 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।
हालांकि एक बार फिर से सलमान और कैटरीना को रोमांस करता देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। देखिए सलमान और कैटरीना की कुछ खास तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications