सलमान खान ने दी सलाह और कैटरीना कैफ ने छोड़ी वरूण धवन की ये फिल्म, कारण एकदम सही

कैटरीना कैफ आजकल, सलमान खान की भारत की शूटिंग में जुटी हुई हैं। इस फिल्म की वजह से उन्होंने वरूण धवन - रेमो डीसूज़ा की स्ट्रीट डांसर छोड़ दी क्योंकि उनके पास डेट्स नहीं बची थीं। लेकिन गपशप गली की मानें तो कैटरीना के फिल्म छोड़ने का कारण कुछ और था। दरअसल, कैटरीना कैफ, शुरू से ही इस फिल्म में अपनी जोड़ी को लेकर शंका में थीं।

लेकिन फिर भी वो फिल्म के साथ आगे बढ़ी। फिल्म के लिए उन्होंने और वरूण ने फोटोशूट किया और कैटरीना इस फोटोशूट से खुश नहीं थीं। उन्हें ऐसा लगा कि वरूण के सामने वो इन तस्वीरों में ज़्यादा बड़ी दिख रही हैं। वहीं उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इस बाबत बात की और उन करीबी दोस्तों ने भी उन्हें यही सलाह दी।

did-salman-khan-advise-katrina-kaif-to-walk-out-of-remo-d-souza-s-street-dancer

माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ के सबसे खास दोस्त, सलमान खान ने भी कैटरीना को यही सलाह दी कि वरूण धवन के साथ उनकी जोड़ी अच्छी नहीं लग रही है। ऐसे में कैटरीना ने फिल्म छोड़ना ही बेहतर समझा। पहले भी उन्होंने अपनी उम्र से छोटे सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्में की हैं।

इन फिल्मों में कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद नहीं किया। वहीं उनकी जोड़ी को सबसे ज़्यादा अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ ही पसंद किया जाता है। बस यही कारण है कि कैटरीना ने बिना समय गंवाए ये फिल्म रिजेक्ट कर दी।

देखिए कब कब हीरोइनों ने किया अपने से छोटे हीरो से रोमांस -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X