तगड़ा Rumor: सलमान के पिता सलीम खान ने सुनाई बच्चन परिवार को खरी खोटी?
[गपशप] ये तो सब जानते हैं कि सलीम खान यानि सलमान खान के पिता काफी साफगोई पसंद इंसान हैं और वो हर बात साफ साफ करते हैं। हाल ही में एक रेडियो इंटरव्यू में उन्होंने इतना कुछ कह दिया है कि अब उस इंटरव्यू को कोई ब्रॉडकास्ट नहीं करना चाह रहा।
दरअसल, सलीम खान अमिताभ बच्चन पर बात कर रहे थे। अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन इमेज देने के पीछे सलीम जावेद का हाथ है जिनकी जोड़ी ने दीवार, ज़ंजीर, शोले जैसी फिल्में दीं।
[अमिताभ ने दोस्ती में पॉलिटिक्स की - कादर खान]
हालांकि सलीम खान अमिताभ बच्चन के दीवार के किरदार से खुश नहीं थे और उन्होंने ये बात फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी को भी बताई थी। खैर सलीम खान की दिक्कत ये नहीं है, उनकी दिक्कत है कि अमिताभ के करियर में उनका पूरा हाथ था लेकिन फिर भी बिग बी ने आज तक उन्हें अपने घर तक इन्वाइट नहीं किया।
[टूट गया बॉलीवुड का खान परिवार]
इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अमिताभ ने उनके बेटे सलमान के साथ फिल्मों में भी काम किया है तब भी कभी उन्हें आज तक कोई इन्विटेशन नहीं मिला।
देखिए अमिताभ बच्चन और सलमान खान की बेहद मस्ती भरी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications