महाराष्ट्र में थिएटर खुलवाने में रोहित शेट्टी की है अहम भूमिका? सूर्यवंशी के लिए ऐसे बनाया मास्टर प्लान!

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बीते दिनों ऐलान किया कि वह राज्य के तमाम थिएटर्स खोलने जा रहे हैं। बॉलीवुड में इस खबर के बाद नया उत्साह देखने को मिला। सबसे पहले रोहित शेट्टी ने भी अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र समेत देशभर के सिनेमाघर खुलने का रोहित शेट्टी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय से वह अपनी इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। अब एक बार फिर सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट का उन्होंने ऐलान किया।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोलवाने के पीछे रोहित शेट्टी का बड़ा हाथ रहा है। उनकी मेहनत और लगातार सरकार व अन्य प्रशासनिक इकाईयों के साथ मीटिंग के बाद वह थिएटर्स खुलवाने में कामयाब हो पाए।

Rohit Shetty

सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलवाने में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अहम भूमिका रही है।रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी करीब 18 महीनों से अटकी हुई थी। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार से कई दफां निर्देशक ने बातचीत करने का प्रयास किया। उनकी इसी मेहनत के बाद 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोलने जा रहे हैं।

बता दें बीते शनिवार रोहित शेट्टी ने सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। साथ ही उन्हें 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खोलने के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही दिवाली पर सूर्यवंशी की रिलीज का ऐलान भी कर दिया।

रोहित शेट्टी और सीएम उद्धव ठाकरे की मुलाकात

रोहित शेट्टी और सीएम उद्धव ठाकरे की मुलाकात

इस मुलाकात के बाद से चर्चा तेज हो गई कि रोहित शेट्टी की अहम भूमिका रही है कि उनकी वजह से राज्य में थिएटर्स खुलना मुमकिन हो पाए। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट का ये भी दावा है कि रोहित शेट्टी सरकार को आधी रात तक के शो की अनुमति देने के लिए भी मनाने वाले हैं।

50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ थिएटर्स खुलेंगे

50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ थिएटर्स खुलेंगे

देशभर में थिएटर्स 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने के बाद से हिंदी सिनेमा की तमाम फिल्मों के बिजनेस को ज्यादा मदद मिल पाएगी।

क्यों रोहित शेट्टी महाराष्ट्र में थिएटर्स खुलवाने पर अड़े थे

क्यों रोहित शेट्टी महाराष्ट्र में थिएटर्स खुलवाने पर अड़े थे

जानकारों की मानें तो हिंदी फिल्मों के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का करीब 40 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य से ही आता है। यानी कोई भी फिल्म अगर महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होती तो 30-40 प्रतिशत तक का नुकसान फिल्म को सीधे तौर पर होता है। ऐसे में रोहित शेट्टी सूर्यवंशी को लेकर ये बड़ा जोखिम नहीं लेने वाले थे और वह लगातार थिएटर्स खुलने का इंतजार कर रहे थे।

रोहित शेट्टी उठाने वाले हैं ये दो बड़े फायदे

रोहित शेट्टी उठाने वाले हैं ये दो बड़े फायदे

रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के लिए काफी सब्र रखा है। वह हर हालत में इस फिल्म की सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं। अब इन हालातों में उन्हें दो फायदे होते दिख रहे हैं एक दो महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने का तो दूसरा दिवाली जैसा बड़ा त्यौहार। दिवाली जैसे बड़े फेस्टिवल का फायदा भी कॉप ड्रामा सूर्यवंशी को मिल सकता है।

अक्षय कुमार संग रोहित शेट्टी उठाएंगे जोखिम

अक्षय कुमार संग रोहित शेट्टी उठाएंगे जोखिम

अभी भी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर दुनियाभर में डर बरकरार हैं। देशभर में अब भी 20-30 हजार केस प्रतिदिन आ रहे हैं। अगर इन केसेज की संख्या बढ़ जाती है तो नवंबर तक क्या हालात होंगे इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि अक्षय कुमार संग रोहित शेट्टी इतना जोखिम उठाने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X