#HeartFail: आग की तरह फैल रही है इस टॉप कपल के अलग होने की खबर!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कभी एक दूसरे के लिए कुछ भी कुबूल नहीं किया लेकिन उनकी हरकतों ने सब कुछ कहा। लेकिन उनकी हरकतें आजकल कुछ और भी कह रही हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ हों या ना हों, बॉलीवुड में हमेशा उन्हें पावर कपल कहा है। लेकिन ये बात अलग है कि उन्होंने एक दूसरे के लिए एक दूसरे को स्पेशल भले ही कहा हो पर ये कभी नहीं माना कि दोनों डेट कर रहे हैं।

हालांकि हमेशा दोनों को साथ देखा गया और उनकी तस्वीरों ने कुछ और कहानी बयान की। लेकिन अब फिल्हाल बॉलीवुड में ये खबर भी तेज़ी से उड़ रही है कि दोनों का ब्रेक अप हो गया है।

Ranveer SIngh Deepika Padukone

वजह क्या है, किसी को नहीं पता लेकिन ये माना जा रहा है कि दोनों के बीच आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब ये सब पद्मावती की शूट को लेकर हुआ या रणवीर की बेफिक्रे के बाद ये किसी को पता नहीं।
[मैं ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहता था मगर वो कुछ और ही प्लान कर रही थी - सलमान खान]

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं है। हां पहले से ज़्यादा प्यार को लेकर समझदार और सतर्क हुए हैं।

वहीं दीपिका पादुकोण ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि ना मैं प्रेगनेंट हूं, ना मैं शादी कर रही हूं और ना ही मेरी सगाई हो रही है। खैर, वजह जो भी हो, उम्मीद करते हैं कि इन खबरों में कोई सच्चाई ना हो।
[अपने पर आया तो कहीं की नहीं रहेगी रवीना - अजय देवगन]

वैसे आपको याद दिला दें वो बॉलीवुड कपल जो प्यार में थे तो दीवाने थे लेकिन फिर अलग होने के बाद, एक दूसरे पर कीचड़ उछालना नहीं भूले -

ऐश ने खोले राज़
ऐश ने तो सलमान के इतने राज़ खोले कि सब चौंक गए। उन्होंने यहां तक कहा कि सलमान उन्हें मारते थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि ब्रेकअप के बाद रात में दो बजे आए थे सलमान और दरवाज़ा पीटकर खून निकाल लिया। कूदने की धमकी तक दी थी।

विवेक ओबेरॉय की गलती
विवेक ओबेराय ने नेशनल टीवी पर माना था कि ऐश उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती थीं। उनके बारे में उल्टा सीधा कहने से भी नहीं चूके थे। विवेक ने बताया कि ऐश्वर्या राय सलमान खान कांड के बाद उनसे ऐसा अलग हुईं कि वो देखते रह गए।

कंगना ने खोले राज़
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का अफेयर कपल वाला कपल और एक स्कैंडल ज़्यादा लगा। दोनों ने एक दूसरे के बारे में कुछ भी नहीं छोड़ा तस्वीरों से लेकर ईमेल तक!

करिश्मा कपूर - संजय कपूर
करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने जिस तरह अपने तलाक का तमाशा बनाया कोई समझ ही नहीं पाया कि हुआ क्या। करिश्मा ने भी अपने ससुराल के राज़ खोले कि प्रेग्नेंसी के बाद जब वो पुराने कपड़ों में फिट नहीं होती थीं तो उनके पति उनकी सास से कहते थे एक थप्पड़ लगाओ

कैटरीना कैफ - रणबीर कपूर
काफी दिन से कैटरीना कैफ के बयान उनकी Insecurity की तरफ इशारा कर रहे थे। इसके बाद वो सलमान खान, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर खुल कर बात करने लगी। उन्होंने यहां तक कहा कि वो ऐसे आदमी से शादी नहीं करना चाहतीं जो उन्हें मंडप में छोड़कर भाग जाए।

अजय देवगन - रवीना टंडन
अजय देवगन और रवीना टंडन के बीच अब भले ही सब कुछ ठीक है। लेकिन एक समय था जब अजय और रवीना ने एक दूसरे के बारे में काफी ज़हर उगला था। रवीना टंडन ने उनके लिए सुसाइड करने की कोशिश की थी और अजय देवगन ने कहा था कि उन्हें इलाज की ज़रूरत है।

रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण
रणबीर और दीपिका में अब भले ही सब ठीक है लेकिन एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण का मानना था कि रणबीर कपूर को कंडोम का एड करना चाहिए क्योंकि उन्हें किसी के भी साथ सोने में हर्ज़ नहीं है।

शाहिद - करीना
शाहिद करीना में अब सब ठीक है लेकिन बेबो ने जब शाहिद को डंप किया था तो वो काफी शॉक में थे। और एक बार उन्होंने कहा था कि करीना क्या डायरेक्टर डंडा, कुत्ता, बिल्ली जिससे बोलेगा रोमांस कर लूंगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X