अब शाहरूख पर खुलकर कीचड़ उछाल रही है ऋतिक की काबिल टीम!
शाहरूख खान की रईस टीम और ऋतिक रोशन की काबिल की टीम एक दूसरे पर छिप छिप कर कीचड़ उछाल रही थी लेकिन अब दोनों ही टीम बिना नाम लिए एक दूसरे को काफी कुछ ऐसा कह रही है जो नहीं कहना चाहिए।
शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल बॉक्स ऑफिस पर भिड़ रही है लेकिन अब दोनों ही टीम ने एक दूसरे पर कीचड़ उछालना शुरू कर दिया है जो कि किसी भी तरह से ना तो सभ्य लग रहा है और ना ही अच्छा।
हालांकि इससे पहले भी बॉलीवुड में क्लैश हुए हैं पर कभी कोई उसे गंदगी तक के लेवेल पर लेकर नहीं गया। लेकिन शिवाय Vs ऐ दिल है मुश्किल से जो सिलसिला शुरू हुआ है वो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

अब हाल ही में राकेश रोशन ने काबिल के लिए किए जा रहे एक इंटरव्यू में पीठ पर छुरा घोंपने वाले लोगों पर बात की। उनका कहना था कि ये इंडस्ट्री ऐसी है कि यहां लोग आपके मुंह पर कुछ और पीठ पीछे कुछ हो जाते हैं।
[#AlsoRead: सलमान - शाहरूख - आमिर - अजय - अक्षय...अपना FRIDAY क्यों नहीं चुनते!]
और राकेश रोशन का सीधा सीधा निशाना थे शाहरूख खान। हालांकि कुछ दिनों पहले ही शाहरूख ने अपने ऊपर 300 करोड़ कमाने वाले ताने का जवाब दो टूक दिया --->[READ: मैं सलमान से बॉक्स ऑफिस पर नहीं जीत सकता - शाहरूख]
अब राकेश रोशन के इस नए बयान का शाहरूख जवाब देते हैं या जाने देते हैं पता नहीं। पहले भी रूस्तम और मोहनजोदड़ो क्लैश के समय ऋतिक रोशन ने कुछ ऊल ज़लूल बातें की थीं। पढ़िए ऋतिक के बयान यहां--->[प्रिय ऋतिक, ज़रा सोच समझकर बोलिए...वो अक्षय कुमार हैं]
अब देखना है कि काबिल और रईस का ये शब्दों का मुकाबला कहां तक जाता है। वैसे दोनों ही फिल्मों की टीम एक दूसरे को काफी कुछ बोल चुकी हैं-


Click it and Unblock the Notifications