आर माधवन को इस वजह से हुआ कोरोना? सुनकर डरेंगे पर हंसेंगे भी - करने गए थे पेट पूजा!
कुछ ही दिनों पहले, 3 इडियट्स एक्टर आर माधवन ने ट्वीट कर बताया कि वो कोरोना पॉज़िटिव है। माधवन, भोपाल में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और अब इस फिल्म की टीम से जुड़े एक सदस्य ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में ये बताया कि आखिर आर माधवन कोरोना पॉज़िटिव क्यों हुए। कारण सुनकर आपको हंसी भी आएगी और डर भी लगेगा।
दरअसल, वैसे तो सेट पर पूरी सावधानी बरती जा रही थी और शूटिंग एक बायो-बबल में हो रही थी। लेकिन आर माधवन को अचानक पानीपुरी की याद आई और यहां वो पिघल गए।

जी हां, इस सूत्र की मानें तो आर माधवन, बाहर पानीपुरी खाने चले गए और संभवत: उन्हें कोरोना का संक्रमण भी वहीं से हुआ। माधवन जब शूटिंग के लिए पहुंचे थे तब उनका टेस्ट हुआ था और वो कोरोना पॉज़िटिव नहीं थे।
25 तारीख को उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और इसका कारण, उनका बाहर जाकर पानीपुरी खाना हो सकता है! माधवन 3 मार्च से भोपाल में शूटिंग कर रहे थे।

अमरीकी पंडित
आर माधवन भोपाल में अमरीकी पंडित की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म को कल्पेश गर्ग डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म में माधवन के अपोज़िट एक मलयाली एक्ट्रेस हैं।

रूक गई है शूूटिंग
फिलहाल तो माधवन के कोरोना पॉज़िटिव होने बाद फिल्म की शूटिंग रूक गई है। वहीं फिल्म के बाकी क्रू की रिपोर्ट आने का भी इंतज़ार किया जा रहा है।

आमिर खान के पीछे पीछे
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब माधवन ने अपने कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर दी तो उससे थोड़े समय पहले ही आमिर खान के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर आई थी। ऐसे में माधवन ने इसेे उनकी 3 इडियट्स की दोस्ती से जोड़ कर कहा था कि रैंचो जहां जाएगा वहां तो आना ही है।

शरमन जोशी की समझदारी
आर माधवन के इस ट्वीट पर शरमन जोशी ने समझदारी भरा जवाब देते हुए कहा था कि राजू ऐसी दोस्ती कभी नहीं निभाना चाहेगा।

आने वाली फिल्मों की तैयारी
अमरीकी पंडित के अलावा, आर माधवन अपनी आने वाली होम प्रोडक्शन फिल्म रॉकेटरी: द नाम्बी इफेक्ट की रिलीज़ की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म में वो एक साइंटिस्ट की भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications