प्रिय प्रियंका चोपड़ा - उनका नाम शाहरूख खान है और वो आज भी आपसे बड़े सुपरस्टार हैं!
प्रियंका चोपड़ा की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर से शाहरूख खान का जादू अब खत्म हो चुका है। कम से कम उनकी हाल ही में की गई बातों से तो ऐसा ही लगता है।
जब भी कोई किसी एक खान का नाम ले तो अब बाकी दोनों का नाम लेने की आदत हो गई है। खासतौर से तब जब आप सिनेमा पर बात कर रहे हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की याद्दाश्त ज़रा सी कम पड़ गई या फिर उन्होंने जान बूझकर कुछ चीज़ों पर गौर नहीं फरमाया और शाहरूख खान को भूल गईं।
दरअसल, हुआ यूं कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बॉक्स ऑफिस की बात कर रही थीं और उन्होंने फट से कहा कि शाहरूख और आमिर का पोस्टर भी 300 करोड़ कमा लेगा। लेकिन वो इस बात में शाहरूख खान का ज़िक्र करना भूल गईं।

बात अजीब इसलिए है क्योंकि एक तो वो शाहरूख खान हैं, जिनकी प्रियंका चोपड़ा काफी समय तक काफी खास रही हैं। या कम से कम जिनकी खास बनी रहने की कोशिश प्रियंका चोपड़ा ने काफी समय तक की है।
["मैं जानता हूं अब मैं बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस KING नहीं हूं" - शाहरूख खान]
दूसरी बात ये कि वो कैसे भी, शाहरूख खान हैं! जिनकी हैप्पी न्यू ईयर जैसी बेसिर पैर की फिल्म भी यूं ही मज़ाक मज़ाक में करोड़ों की कमाई कर लेती है। उतनी कमाई जितनी प्रियंका चोपड़ा की कुल बॉलीवुड फिल्मों ने मिलाकर शायद की हो।
बहरहाल आजकल भले ही शाहरूख खान मार्केट में थोड़े मंदे चल रहे हों पर अभी वो इतने भी आम नहीं हुए हैं कि प्रियंका चोपड़ा उनका नाम लेना भूल जाएं।
हां किसी और वजह से प्रियंका ने ये गलती की तो समझा जा सकता है क्योंकि बॉलीवुड के कुछ ऐसे राज़ हैं जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया और प्रियंका चोपड़ा ऐसे ही एक राज़ का हिस्सा हैं -


Click it and Unblock the Notifications
