जिस सुपरस्टार ने बदली प्रियंका चोपड़ा की किस्मत...आज उसी को REJECT!
प्रियंका चोपड़ा आजकल काफी व्यस्त हैं और अपनी इसी व्यसतता के चलते उनके पास ऋतिक रोशन के लिए पांच मिनट का समय नहीं निकल पाया!
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड जाकर काफी व्यस्त हो चुकी हैं और उनके लिए यहां के दोस्तों के लिए बिल्कुल समय नहीं बचा है। तभी तो जिस सुपरस्टार ने उनकी किस्मत बदली आज प्रियंका चोपड़ा के पास उनके लिए 5 मिनट तक का समय नहीं है।
दरअसल, हुआ यूं कि ऋतिक रोशन की काबिल के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया था एक आईटम नंबर के लिए। लेकिन प्रियंका ने व्यसतता का हवाला देते हुए ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया।

अब ज़रा समय को रिवाइंड करते हैं। बात 2006 की है, जब प्रियंका चोपड़ा को उनकी पहली सुपरस्टार फिल्म मिली थी - कृष। हालांकि इससे पहले वो ऐतराज़ और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्में कर चुकी थीं लेकिन सुपरस्टार नहीं बन पाई थीं।
["मैं केवल BRA पहनकर बस अपने बेडरूम में रह सकती हूं"]
प्रियंका को उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म दी ऋतिक रोशन - राकेश रोशन ने जब उन्हें कृष के लिए साइन किया गया। और इसके बाद तो उनकी किस्मत ही पलट गई।
बहरहाल, प्रियंका ने व्यस्तता का हवाला देते हुए काबिल का ऑफर तो रिजेक्ट कर दिया लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रियंका ये ऑफर लेना ही नहीं चाहती थीं।
दरअसल, बाजीराव मस्तानी के लिए उन्हें काफी सराहना मिली और इसके बाद जय गंगाजल में उन्हें देख लोगों को निराशा ही हाथ लगी। इसलिए प्रियंका अपना बॉलीवुड का कदम बहुत सोच समझकर रखना चाहती हैं।
जय गंगाजल के बाद प्रियंका चाहती हैं कि कोई बड़ी रिलीज़ के साथ बॉलीवुड में वापसी करें ना कि 5 मिनट के आईटम सॉन्ग से। हालांकि इसके पहले वो संजय लीला भंसाली की राम लीला के लिए आईटम सॉन्ग कर चुकी हैं।
वैसे जब से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड गईं हैं दिन पर दिन निखरी हैं। लेकिन हर कोई निखरता भी बस यूं ही तो नहीं है। उसमें थोड़ी सी सर्जरी और ढेर सारे मेकअप का भी तो कमाल होता है। तो ज़ाहिर सी बात है कि प्रियंका चोपड़ा के भी खर्चे होंगे।
लेकिन इस खर्च की कीमत सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के मेकअप के एक दिन का खर्च है करीब 80 हज़ार रूपये। यानि कि महीने का करीब 25 लाख रूपया।
प्रियंका चोपड़ा को असम की ब्रांड एंबैज़डर बनाया गया है जिसके लिए उन्हें एक एड शूट करना है। शूट 10 दिन का है और प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं 15 करोड़। यानि कि 1.5 करोड़ प्रति दिन का मेहनताना! स्टारडम किसे कहा जाता है ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए।
हाल ही में आईफा अवार्ड हुए थे और यहां भी सितारों के ठुमकों की कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। दरअसल, उस अवार्ड शो में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया।
लेकिन असल वजह थी दोनों की फीस का अंतर। प्रियंका चोपड़ा को आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख।
अब प्रियंका ने काबिल रिजेक्ट क्यों की इसका कारण पता नहीं, डेट्स, फिल्म या पैसा पर कुछ भी कहिए अब वो सुपरस्टार तो हो ही चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








