तो क्या परिणीति ने बोला झूठ और खुद को बताया गरीब..क्लासमेट ने लताड़ा!
क्या परिणीति चोपड़ा ने बचपन में गरीबी देखने और परिवार की आमदनी को लेकर झूठा बयान दिया था।
वैसे तो हर स्टार के संघर्ष की अपनी कहानी होती है। खासकर अगर वो किसी सुपरस्टार के बच्चे ना रहे हों। ज्यादातर समय उनकी बातों पर विश्वास भी होता है। हाल में परिणीति चोपड़ा ने ऐसा ही कुछ कहा था कि उनके परिवार की आमदनी बचपन में काफी कम थी।
उन्होंने ये भी कहा था कि उनके परिवार के पास कार नहीं थी कि और स्कूल भी वो साइकिल से जाती थीं। उनके इस बयान के बाद हर किसी ने उनकी तारीफ की और उनके हौसले को सलाम किया लेकिन उनके बचपन के कुछ क्लासमेट और स्कूलमेट को ये बात हजम नहीं हुई।

दरअसल उनके ही स्कूल की एक छात्रा ने परिणीति चोपड़ा के इस बयान पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा है कि परिणीति इस तरह से झूठ कैसे बोल सकती हैं। उनकी फैमिली के पास कार भी थी और स्कूल साइकिल से आती थी और उन दिनों में साइकिल से आना ट्रेंड हुआ करता था।
अब असल सच्चाई क्या है ये तो परिणीति चोपड़ा ही बता सकती हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा का जन्म अंबाला में हुआ था और वहीं उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी से पढ़ाई पूरी की।आगे जाकर उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से बिजनस में ऑर्नस की ट्रिपल डिग्री ली।


Click it and Unblock the Notifications
