..................... Did Malaika Arora Khan made her relationship status with Arjun Kapoor public on instagram with a photo - Hindi Filmibeat

VIRAL PIC: अपने और अर्जुन के नाम का पेंडेंट पहने नज़र आईंं मलाईका अरोड़ा, बात पक्की है?

Recommended Video

Malaika Arora wears this special pendant for Arjun Kapoor; Check Out | FilmiBeat

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा की शादी की अटकलों के बीच मलाईका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली है जिसमें वो AM शब्दों से बना एक लॉकेट पहने दिखाई दे रही हैं। अब A का मतलब उनका बेटा अरहान भी हो सकता है लेकिन सबका मानना है कि इस A का मतलब है अर्जुन कपूर। हालांकि बाद में मलाईका ने अपनी दोस्त वाहबिज़ को MA पेंडेंट के लिए धन्यवाद किया जिसका मतलब है - मलाईका अरोड़ा।

दोनों आजकल हर जगह साथ ही दिखाई दे रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले दोनों मलाईका के दोस्तों की दी हुई एक पार्टी में नज़र आए वहीं कल अमृता अरोड़ा के खास डिनर पर भी अर्जुन और मलाईका साथ दिखाई दिए। खबर है कि अगले साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

did-malaika-arora-khan-made-her-relationship-status-with-arjun-kapoor-public-on-instagram

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा के अफेयर की खबरें तब से चर्चा में हैं जब से मलाईका अरोड़ा खान का अरबाज़ खान से अलगाव हुआ। उनकी शादी टूटी फिर तलाक हुआ। बीच में उनके पूरे परिवार ने इस रिश्ते को बचाने के लिए जी जान लगा दी। सलमान खान अर्जुन कपूर से नाराज़ हुए, मीडिया के सामने उन्हें इगनोर करते हुए निकल गए।

वहीं अर्जुन कपूर हर जगह सलमान खान से बचते नज़र आए। सलमान खान ने गुस्से में बोनी कपूर को नो एंट्री सीक्वल की डेट्स नहीं दीं। लेकिन अब इस चूहे बिल्ली के खेल को खत्म करते हुए मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं।

पहले दोनों एक फैशन शो में साथ दिखे थे और इसके बाद इंडियाज़ गॉट टैलेंट में अर्जुन मलाईका का हाथ पकड़े उन्हें स्टेज पर ले जाते दिखे थे। इसके बाद अर्जुन मलाईका के साथ उनका जन्मदिन मनाने विदेश गए और फिर कॉफी विद करण में जब अर्जुन ने बिना किसी का नाम लिए अपने रिलेशनशिप पर बात की तो मलाईका ने इंस्टाग्राम पर उनका समर्थन किया।

अब ये अच्छा है कि ये कपल खुलकर सामने आ चुका है वरना जब तक ढंक छिप कर बातें होती हैं तब तक हर कपल की कोई ना कोई प्राईवेट तस्वीर बाहर आ ही जाती है।

बॉलीवुड में कई ऐसे अफेयर थे जिनकी वायरल तस्वीरों ने सबको चौंका दिया था -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X