कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल ने रिजेक्ट की थी RRR, जूनियर एनटीआर से रोमांस के लिए रखी थी राजामौली को ये शर्त
इस समय देश में एस एस राजामौली की नई फिल्म आर आर आर धूम मचा रही है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर कुछ अफवाहें भी तेज़ी से बाहर आ रही हैं। इनमें से एक अफवाह है फिल्म में जेनिफर के किरदार के लिए। आर आर आर में जेनिफर का किरदार कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ को भी ऑफर हुआ था।
राजामौली ने जब इसाबेल को अपनी फिल्म आर आर आर में जूनियर एनटीआर से रोमांस करने का ऑफर दिया तो इसाबेल ने तुरंत ही उनके सामने एक शर्त रख दी। शर्त भी काफी बड़ी। इसाबेल को फिल्म की स्क्रिप्ट चाहिए थी।

लेकिन राजामौली इस बात के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में इसाबेल ने भी वक्त गंवाए बिना ये ऑफर ठुकरा दिया। वैसे इसाबेल की डिमांड जायज़ थी। लेकिन राजामौली अपनी पूरी स्क्रिप्ट अपने एक्टर्स के साथ शेयर नहीं करते हैं। यहां तक कि बाहुबली की पूरी स्क्रिप्ट भी किसी को नहीं दी गई थी जिससे कि फिल्म का क्लाईमैक्स लीक ना हो।
इसाबेल कैफ के अलावा, कई हीरोइनों को जेनिफर का किरदार ऑफर किया गया था लेकिन सभी ने किसी ना किसी कारण से इस किरदार को रिजेक्ट कर दिया।

डेज़ी एजर जोन्स ने छोड़ी थी फिल्म
सबसे पहले ये फिल्म ब्रिटिश एक्ट्रेस डेज़ी एजर जोन्स ने साईन की थी। डेज़ी को ये फिल्म निजी पारिवारिक कारणों से छोड़नी पड़ी थी जिसके बाद राजामौली की टीम काफी मुश्किलों में पड़ गई थी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और जल्द से जल्द जूनियर एनटीआर के अपोज़िट एक हीरोइन चाहिए थी।

इसाबेल को गया ऑफर
आनन फानन में ये किरदार कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल को ऑफर हुआ क्योंकि इसाबेल जेनिफर के किरदार के लिए परफेक्ट थी। ये फिल्म इसाबेल के लिए एक अच्छी शुरूआत हो सकती थी लेकिन इसाबेल ने संयम से काम लेते हुए एक छोटा रोल ना करने का फैसला किया।

परिणीति चोपड़ा
जब आलिया भट्ट को फिल्म में सीता का रोल ऑफर हुआ उस समय जूनियर एनटीआर के अपोज़िट परिणीति चोपड़ा को भी ऑफर गया। परिणीति इसके लिए उत्साहित तो थीं लेकिन वो अपने करियर में पहले से ही एक ब्रेक पर थीं और कैमियो के साथ कमबैक करने में परिणीति असहज थीं। उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया।

श्रद्धा कपूर
परिणीति चोपड़ा के बाद ये ऑफर गया श्रद्धा कपूर के पास। लेकिन श्रद्धा उस समय कई फिल्मों से घिरी हुई थीं। इनमें श्रीदेवी का चालबाज़ रीमेक, नागिन ट्राईलॉजी और लव रंजन की फिल्म प्रमुख थी। श्रद्धा के पास राजामौली की फिल्म के लिए डेट्स नहीं बच रही थीं और उन्होंने फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया।

समांंथा अक्किनेनी
इस फिल्म से मशहूर तेलुगू एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी का नाम भी जुड़ा लेकिन समांथा ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि अगर उनके पास ऐसा ऑफर होता तो वो स्क्रिप्ट सुनने की भी देरी नहीं करती और बिना जाने कि क्या रोल है, फिल्म साईन कर चुकी होतीं।

एमी जैक्सन
एमी जैक्सन को भी राजामौली ने जेनिफर का किरदार ऑफर किया लेकिन उस वक्त एमी जैक्सन प्रेगनेंट थीं और उन्हें राजामौली का ये ऑफर रिजेक्ट करना पड़ा।

ऑलीविया मॉरीस
आखिरकार जेनिफर का किरदार आया ब्रिटिश एक्ट्रेस ऑलीविया मॉरीस के हिस्से जिन्होंने अपना फिल्म डेब्यू ही आर आर आर के साथ किया है। ऑलीविया को उनके किरदार के लिए दर्शकों से काफी तारीफें मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications