मुन्ना बदनाम हुआ: कैटरीना कैफ ने रिजेक्ट किया सलमान खान के साथ दबंग 3 का आईटम!!
सलमान खान को ना कहने की हिम्मत अमूमन लोगों को होती नहीं है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा किया तो सलमान ने हर इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र ज़रूर किया। अब खबर है कि सलमान खान को ना कह दिया है कैटरीना कैफ ने। गपशप गली की मानें तो दबंग 3 के लिए कैटरीना कैफ को एक आईटम नंबर के लिए अप्रोच किया गया था जिसे कैटरीना ने रिजेक्ट कर दिया है।
कैटरीना कैफ फिलहाल अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी की शूटिंग कर रही हैं। दबंग 3 डायरेक्टर प्रभुदेवा ने सारी खबरों को नकारते हुए कहा कि फिलहाल किसी को किसी गाने के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। साथ ही बात संभालते हुए उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी गाना, किसी बड़े हीरो - हीरोइन के नाचने से, आईटम नंबर नहीं हो जाता है।
वैसे भी ये पहली बार नहीं है जब कैटरीना कैफ ने सलमान खान को ना कहा हो। वो पहले भी किक 2 के आईटम नंबर के लिए ऐसा कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, अपने करियर में कैटरीना कैफ कई और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं। ऐसे में दबंग 3 बस इस लिस्ट में एक और नाम है।
वैसे भी सलमान खान और कैटरीना कैफ की ईक्वेशन हमेशा से इन सब बातों से ऊपर रही हैं। देखा जाए तो भारत प्रमोशन में सलमान खान को प्रियंका का मज़ाक उड़ाने से कोई रोक पाया तो वो कैटरीना कैफ ही थीं। अब केवल दबंग 3 के इस आईटम सॉन्ग का इंतज़ार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications