#Reject: साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रीमेक और कैटरीना ने कहा NO

कैटरीना कैफ आजकल पूरा फोकस अपने करियर पर कर रही हैं। तभी तो हाल ही में उन्होंने अपने हाथ से बहुत बड़ा ऑफर जाने दिया है। दरअसल, साल की सबसे बड़ी तमिल फिल्म कत्थी के तेलुगु रीमेक के लिए कैटरीना कैफ को चिरंजीवी के अपोज़िट अप्रोच किया गया। लेकिन कैटरीना ने बड़े ही सम्मान के साथ ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया।

हालांकि, कैटरीना कैफ साउथ में काफी आईटम नंबर कर चुकी हैं, इसलिए उनके इस ठुकराव से सब हैरान रह गए। वो भी तब जब सोनाक्षी सिन्हा अकीरा, एमी जैक्सन रोबोट सीक्वल, दीपिका पादुकोण कोचदियां जैसी फिल्में कर चुकी हैं।

katrina kaif kaththi remake

लेकिन सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ इस वक्त अपने बॉलीवुड करियर पर पूरा फोकस करना चाह रही है। और यही कारण है कि उन्होंने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया।
[#SorryKatrina: गोरे मुखड़े पर नहीं फिट बैठता है ऐसा 'काला चश्मा']

फिलहाल तो फिल्म में काजल अग्रवाल फाइनल हो चुकी है। इस वक्त कैटरीना कैफ करण जौहर की एक फिल्म के लिए फाइनल मानी जा रही हैं, और शाहरूख खान की आनंद एल राय की सबसे बड़ी उम्मीदवार भी कैटरीना कैफ ही हैं।

वहीं कुछ और प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी बातें लगातार फिल्ममेकर से हो रही हैं। कैटरीना चाहती हैं कि उनकी बॉलीवुड डायरी जल्द से जल्द भर जाए।
[#Bedhadak: कैटरीना कैफ आखिर चाहती क्या हैं...देखिए तस्वीरें!]

खैर, हम बस ये उम्मीद करते हैं कि कैटरीना कैफ को अपने इस फैसले पर आगे चलकर कोई पछतावा ना हो! और इंतज़ार है उनकी अगली फिल्म के अनाउंसमेंट का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X