तगड़ा RUMOR: कैटरीना ने सलमान से दबंग डांस के लिए मांगे 3.5 करोड़!
हाल ही में हुआ सलमान खान का दबंग टूर तो आपको याद ही होगा। ये भी याद होगा कि कैसे इस टूर में सलमान खान ने जमकर प्रेस से बातचीत की थी और कुछ का कुछ बोला था। ये टूर हुआ था पुणे में और इसमें सलमान खान का साथ निभाया था कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और डेज़ी शाह ने।
लेकिन अब जो हम आपको बताएंगे उसे सुनकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। वो है इस टूर के लिए सलमान खान की फीस। दरअसल, पुणे में सलमान खान के साथ ठुमके लगाने के लिए कैटरीना की फीस थी 3.5 करोड़ रूपये।

और सलमान ने खुशी खुशी दिल दियां गल्लां करने के लिए कैटरीना को 3.5 करोड़ रूपये दे भी दिए। अब दिक्कत कैटरीना की फीस से नहीं है। अमूमन हीरोइनें डांस परफॉर्मेंस के लिए ज़्यादा चार्ज करती हैं।
लेकिन सबने दबी ज़ुबान से पूछना शुरू किया कि क्या डेज़ी शाह को भी 3.5 करोड़ रूपये मिले? बहरहाल, अगर हीरोइनों की फीस की बात करें तो जहां कैटरीना ने एक रात के डांस में 3.5 करोड़ की कमाई की।
वहीं दीपिका पादुकोण को पद्मावती के लिए कुल 10 करोड़ की फीस मिली थी। और इसके लिए उन्होंने महीनों शूटिंग की थी। खैर, अब कैटरीना और सलमान की ईक्वेशन की बात ही कुछ और है।
देखिए उनकी कुछ शानदार तस्वीरें टाईगर दिनों वाली -


Click it and Unblock the Notifications
