क्या करण जौहर-कार्तिक आर्यन के बीच हो गई सुलह? यूजर्स बोले- क्या अब बनेगी 'दोस्ताना 2'?

Kartik Aaryan and Karan Johar spotted: कार्तिक आर्यन ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक अलग पहचान स्थापित की है। करियर की शुरुआत से उनकी कुछ फिल्में लगातार हिट हुई और कार्तिक दर्शकों के चहेते बन गए। 2022 में आई फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। उनके पास फिलहाल कई फिल्में हैं। लेकिन, इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन ने करण जौहर से मुलाकात की है।
कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मुलाकात किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में हुई है। मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कार्तिक आर्यन और करण जौहर को एक ही बिल्डिंग से निकलते देखा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों की मुलाकात को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- वाह दोनों साथ में काम करने वाले हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- दोस्ताना 2 बनने वाली है क्या। एक शख्स ने लिखा है- बड़ी अनाउंसमेंट होने वाली है। कई यूजर्स दोनों के मतभेद खत्म होने की खबरों पर खुशी भी जता रहे हैं।
बता दें कि, कार्तिक आर्यन और करण जौहर 'दोस्ताना 2' के लिए साथ काम कर रहे थे लेकिन, दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था और फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई। 2019 में 'दोस्ताना 2' की घोषणा हुई थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन को कास्ट किए जाने की अनाउंसमेंट भी हुई थी। लेकिन, बाद में कहा गया था कि, करण जौहर को कार्तिक आर्यन का अनप्रोफेशनल बिहेवियर पसंद नहीं आया और दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास इस समय ढेर सारी फिल्में हैं। इनमें 'सत्यप्रेम की कथा', फिल्म 'आशिकी 3' और फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में काम करते नजर आएंगे। हाल ही में उनकी फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।


Click it and Unblock the Notifications