जब सलमान से ही छिन गई फिल्म तो इनको कैसे मिल जाती, दिया ही नहीं OFFER!
हाल ही में खबरें थीं कि सलमान खान एकता कपूर से काफी नाराज़ है, उनसे मेंटल नाम की फिल्म छीनने के लिए। दरअसल, ये टाइटल सलमान और सोहेल के पास काफी समय से है। पहले जय हो का नाम मेंटल था और फिर ट्यूबलाइट का।
लेकिन एकता कपूर ने बिना सलमान से पूछे ये टाइटल अपनी आने वाली फिल्म मेंटल है क्या के लिए इस्तेमाल कर लिया। अब सलमान की फेवरिट कोस्टार में से एक करीना कपूर का नाम भी फिल्म से जुड़ गया।

खबरें थीं कि मेंटल है क्या पहले करीना को ऑफर हुई थी। उस समय फिल्म का नाम बद्तमीज़ दिल था और इसमें करीना और इमरान हाशमी की कास्टिंग होनी थी। लेकिन करीना ने फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि इसमें बोल्ड कंटेंट काफी ज़्यादा था।
सूत्रों की मानें तो फिल्म में न्यूडिटी थी और इसके अलावा काफी सारे बोल्ड दृश्य थे जो करीना कपूर करने में अहसज थीं। उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अब मेंटल है क्या की टीम का कहना है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं।
मेंटल है क्या पिछले साल लिखी गई फिल्म है जिसकी कहानी, बालाजी टेलीफिल्म्स ने 6 महीने पहले सुनी। सुनते ही इसके लिए कंगना रनौत और राजकुमार राव को सीधा अप्रोच किया गया।
अब ऐसे में करीना के फिल्म रिजेक्ट करने की खबरें कहां से उड़ी पता नहीं लेकिन करीना ने पहले कई धमाकेदार फिल्में रिजेक्ट की हैं


Click it and Unblock the Notifications

