OUCH: गलती से हुई मिस्टेक और सोनम कपूर की शादी का हो गया कबाड़ा!
करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। और ट्रेलर लॉन्च के दौरान, चारों ने काफी कुछ बोला और काफी कुछ नहीं बोला।
लेकिन हर बार की तरह सारा लाइमलाइट ले गईं, करीना कपूर। वीरे दी वेडिंग, एक दोस्त की शादी के बारे में है, जहां बाकी तीन दोस्तों को मौजूद रहना है।

तो फिल्म के बारे में बात करते करते अचानक करीना कपूर शादी की बात करते करते रूकी और कहा कि शादी से मुझे सोनम याद आ गई। गौरतलब है कि काफी समय से सोनम कपूर की सीक्रेट शादी की खबरें चल रही हैं।
माना जा रहा है कि वो चुपचाप 7- 12 मई के बीच शादी करने वाली है । ये बिल्कुल मीडिया की नज़रों से दूर वाली शादी होगी और केवल घर और परिवार के लोग होंगे।
लेकिन खबरें ये भी हैं कि संगीत का फंक्शन हर पंजाबी फैमिली की तरह ज़ोरदार होगा। इस संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। इस शादी के लिए करण जौहर भी तैयारी कर रहे हैं।
अब करीना ने सोनम पर चुटकी ली या फिर गलती से शादी वाली बात कह डाली ये तो नहीं पता लेकिन इस सीक्रेट शादी का कबाड़ा हो चुका है।
वैसे बेबो कितनी बिंदास हैं, ये तो हम आपको उनके कुछ बयानों से ही साबित कर देंगे -


Click it and Unblock the Notifications
