सलमान का डर या कलंक की पिटाई, किसने पोस्टपोन की रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र
हिंदी सिनेमा के लिए साल का अंत हमेशा ही धमाकेदार रहता है। इस बार ये धमाका होना था रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र के साथ। लेकिन सबको चिंता तब होनी शुरू हुई जब 22 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के रिलीज़ होने का एलान कर दिया गया। इसके बाद बहुत सोच समझकर करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया।
अयान मुखर्जी ने एक चिट्ठी लिखकर फैन्स से ये बात बांटी। अयान ने लिखा कि वो ब्रह्मास्त्र पर 2011 से काम कर रहे हैं और ये फिल्म उनका सपना है। अयान ने बताया कि फिल्म का बहुत काम बचा है और दिसंबर में फिल्म रिलीज़ करना नामुमकिन है। इसलिए वो फिल्म आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन अब फिल्म पूरी होने का बाद ही रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ, अगर देखा जाए तो धर्मा प्रोडक्शन्स ने हाल ही में बहुत बड़ा झटका खाया है अपनी मल्टीस्टारर फिल्म कलंक से। इस फिल्म के वीएफएक्स की धज्जियां उड़ा दी गई थीं। इसलिए कलंक की हार के बाद धर्मा प्रोडक्शन्स कोई गलती नहीं करना चाहता है।
यही कारण है कि सलमान खान की दबंग 3 से पंगा लेने के लिए करण जौहर भेज रहे हैं अपने सबसे पक्के खिलाड़ी अक्षय कुमार को। अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह और कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़, 27 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
वैसे आपको याद दिलाते हैं कुछ सुपरस्टार की सुपरफ्लॉप फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
