..................... Did Kajol just reject Dabangg 3 because of one reason - Hindi Filmibeat

#BreakingBuzz: काजोल ने रिजेक्ट की सलमान खान दबंग 3!

अब इसे सुनकर आप बस एक ही रिएक्शन दे सकते हैं - क्या....क्या....क्या! लेकिन गपशप गली में ये खबर तेज़ी से फैली। किसने फैलाई पता नहीं लेकिन काजोल को चुलबुल की बुलबुल नहीं बनना था। उन्हें अरबाज़ खान ने दबंग 3 में एक रोल के लिए अप्रोच किया था और ये रोल था निगेटिव लीड का।
[#KahaniMeTwist: दबंग 3 नहीं....फिल्म होगी 'दबंग माइनस 1']

सूत्रों की मानें तो काजोल को रोल में दम नहीं लगा और उन्होंने साफ कहा कि सलमान खान के आगे ये रोल फीका लग रहा है और इसलिए उन्होंने फिल्म को कर दिया ना। वैसे भी अभी वो दिलवाले की गलती से उबरी नहीं है।

kajol rejects dabangg 3

हालांकि जब अरबाज़ खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को बिल्कुल बकवास बता दिया। सच क्या है पता नहीं। लेकिन काजोल और सलमान को एक साथ देखने में मज़ा ही आ जाता। खासतौर से उनके बिग बॉस वाले एपिसोड के बाद।
[MUST SEE PICS: शाहरूख के लिए भीगीं काजोल, ऐश्वर्या और अक्षय का सावन!]

आज तक काजोल और सलमान खान ने एक ही फिल्म साथ में की है और वो है प्यार किया तो डरना क्या। दोनों ने साथ में काम क्यों नहीं किया पता नहीं। इस फिल्म के लिए भी उन्हें फीमेल निगेटिव लीड ऑफर की गई थी।
[DEMAND: 'मुझे धूम 4 में निगेटिव लीड चाहिए']

लेकिन अच्छी फिल्में रिजेक्ट करने का रिकॉर्ड काजोल के पास ही है। वो इतनी ब्लॉकबस्टर रिजेक्ट कर चुकी हैं। जानेंगे तो हैरान ही रह जाएंगे -

एक नहीं दो नहीं 10
जी हां, काजोल ने पूरी 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में रिजेक्ट की हैं और हर फिल्म का नाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

शक्ति द पावर
ये शायद वो फिल्म है जिसे रिजेक्ट कर काजोल को सबसे कम नुकसान हुआ। हालांकि क्रिटिक्स ने इस फिल्म को बेहतरीन माना था।

दिल तो पागल है
माधुरी दीक्षित के साथ टक्कर लेने की जुर्रत कोई नहीं करना चाहता। वैसे काजोल ने दूसरी फिल्म करिश्मा को दे दी।

खामोशी द म्यूज़िकल
संजय लीला भंसाली की ये सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म काजोल ने रिजेक्ट कर दी थी। साथ में सलमान को भी!

दिल से
मनीषा कोईराला को भी काजोल ने ये दूसरी फिल्म दे दी। दिल से में वो निगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।

चलते चलते
सबसे पहले इस फिल्म में काजोल को ही लिया जाना था। लेकिन उनके रिजेक्ट करने के बाद ऐश ने शूटिंग शुरू की थी...फिर तो जो हुआ था...इतिहास है।

कभी अलविदा ना कहना
ना ही काजोल को ये फिल्म पसंद आई थी ना ही इसकी कहानी। उन्होंने साफ कहा था कि इस तरह का धोखा किसी को देने का हक नहीं है।

मोहब्बतें
राज की सिमरन बनने के बाद वो राज की मेघा बनने को तैयार नहीं थी। इसलिए उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी।

3 इडियट्स
शाहरूख ने ये फिल्म रिजेक्ट की जिसके बाद काजोल ने भी इसे रिजेक्ट कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा झटका तो अभी बाकी है!

दिलवाले
काजोल इस फिल्म को तीन बार रिजेक्ट कर चुकी थीं लेकिन रोहित शेट्टी ने भी हार नहीं मानी थी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X