एक नहीं, दो नहीं- अब तीसरी बड़ी फिल्म भी FINAL- सुपरस्टार बना कर छोड़ेंगे करण जौहर
अफवाहों की मानें तो, धड़क और तख्त के बाद जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। जी हां, रिपोर्ट्स के अनुसार जाह्नवी को एक और धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में फाइनल किया गया है। जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। कोई शक नहीं कि बैक टू बैक धर्मा की फिल्में करके जाह्नवी बॉलीवुड में एक खास जगह बनाने वाली हैं।
'उसने हजार बार कॉल करके बोला कि- मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं'
जाह्नवी कपूर ने धर्मा प्रोडक्शन की जो तीसरी फिल्म साइन की है, उसमें वह पॉयलट बनी नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला चॉपर पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी पर आधारित होगी। हालांकि अभी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गुंजन ने करगिल युद्ध के समय अपनी वीरता का परिचय देते हुए कई सैनिकों की जान बचाई थी, जबकि उनके चॉपर पर दुश्मनों ने हमला भी कर दिया था। खास बात है कि जाह्नवी और गुंजन की एक तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है.. जिसके बाद इस खबर को पक्का माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications