REJECTED: ऋतिक रोशन ने छोड़ी रोहित धवन की धमाकेदार फिल्म, दिशा पटानी थी हीरोइन
काफी समय से खबर थी कि रोहित धवन की अगली फिल्म बेहद दिलचस्प कहानी है एक बंदर और एक इंसान के रिश्ते की और इस फिल्म के लिए रोहित ने ऋतिक रोशन को फाइनल कर लिया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले थे और फिल्म की हीरोइन थीं दिशा पटानी। लेकिन हाल ही में रोहित धवन ने साफ कह दिया है कि फिल्म में कोई भी फाइनल नहीं है।
हालांकि गपशप गली के सूत्रों के पास पुख्ता खबर थी कि ऋतिक रोशन ये फिल्म कर रहे हैं लेकिन फिर अचानक ही ऋतिक ने ये फिल्म क्यों छोड़ी पता नहीं। या फिर ये केवल इन सूत्रों का वहम था, इससे ज़्यादा और कुछ नहीं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए नए हीरो की तलाश तेज़ी से चल रही है।

अब ऋतिक ने ये प्रोजेक्ट छोड़ा या वाकई उन्हें अप्रोच ही नहीं किया गया पता नहीं लेकिन हाल फिलहाल में ऋतिक काफी कंट्रोवर्सी से घिरे। खबरें थीं कि उन्होंने टाईगर श्रॉफ के साथ अपनी यशराज फिल्म की शूटिंग के दौरान, दिशा को कुछ अजीब मेसेज भेजे जिससे परेशान होकर दिशा ने फिल्म छोड़ दी।
बाद में ऋतिक और फिर दिशा ने इन खबरों का खंडन किया। इस बात से टाईगर भी काफी शर्मिंदा हुए क्योंकि वो ऋतिक को अपने गुरू जैसा मानते हैं। इसके बाद ऋतिक की सुपर 30 के डायरेक्टर विकास बहल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे जिसके बाद ऋतिक ने फिल्म छोड़ने या विकास के साथ काम ना करने की शर्त रखी।
[ऋतिक रोशन ने संभाली सुपर 30 की कमान, कंगना से MAHACLASH]
हालांकि अब खबर है कि ऋतिक विकास के साथ ही सुपर 30 की शूटिंग पूरी करेंगे। वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऋतिक ने कोई फिल्म छोड़ी हो -


Click it and Unblock the Notifications
