#HatkeLove: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर...तलाक...फिर अफेयर...अब वापस से बीवी के पास!
हाल ही में खबरें थीं कि ऋतिक रोशन एक बाऱ फिर से शादी करने जा रहे हैं । लेकिन फिलहाल तो वो अपनी एक्स वाइफ सुज़ैन के इतने करीब हैं कि लग रहा हैं कि वापस उन्हीं से शादी कर लेंगे।
ऋतिक रोशन की लव लाइफ कमाल की है। पहले तो कुछ इधर उधर की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बाद, उनके और सुज़ैन के तलाक ने फैन्स को हिला कर रख दिया। इसके बाद ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का अफेयर सुर्खियों मे ंरहा ।
वहीं दूसरी तरफ दबी ज़ुबान से ऋतिक रोशन और श्वेता बच्चन के अफेयर की भी चर्चा रही। और अब एक बार फिर ऋतिक और सुज़ैन रोशन की नज़दीकियां हेडलाइन्स बना रही हैं।

खबर है कि ऋतिक रोशन ने सुज़ैन खान के लिए एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। वैसे भी दोनों अक्सर साथ ही दिखते हैं। कभी बच्चों के बहाने तो कभी यूं ही। पर लोगों को शक हो जाए कि इन्होंने तलाक लिया ही क्यों।


Click it and Unblock the Notifications