WHATT: ऋतिक रोशन अपनी इज़्जत बचा रहे हैं, करियर बचा रहे हैं...धोखे से ही सही!
ऋतिक रोशन आजकल अपनी इज़्जत भी बचा रहे हैं और करियर भी। लेकिन ये सब करने के चक्कर में वो किसी भी स्तर तक आ चुके हैं। खबर थी कि ऋतिक रोशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा और रॉनी स्क्रूवाला को अगली फिल्म कबड्डी का वादा कर चुके थे।
लेकिन इसके बाद उन्हें यशराज फिल्म्स से टाईगर श्रॉफ के साथ एक शानदार प्रोजेक्ट का ऑफर मिला और ऋतिक ने तुरंत कबड्डी को टाटा कर दिया।

Recommended Video

हालांकि उन्हें राकेश को कहा कि मुझे स्क्रिप्ट अच्छी नहीं लग रही है और इसमें थोड़े बदलाव होना चाहिए। राकेश ओमप्रकाश मेहरा और रॉनी स्क्रूवाला दोनों ही ऋतिक के इस बर्ताव से सकते में आ गए हैं।
थोड़े दिन पहले ऋतिक ने ऐसा ही कुछ विकास बहल के साथ भी किया था। सब कुछ फाइनल हो चुका था और आनंद कुमार बायोपिक का नाम सुपर 30 है, जिसे ऋतिक कर रहे हैं, ये खबरें मी़डिया में जैसे ही चलीं, ऋतिक ने कदम पीछे खींच लिए।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि जब ऋतिक ने कोई फिल्म रिजेक्ट की हो। उनके पास अच्छी फिल्में रिजेक्ट करने का रिकॉर्ड है -


Click it and Unblock the Notifications












